..................... Nita Ambani wild fabtasies for elder son anant ambani radhika merchant wedding whooping amount 1000 crores - Hindi Filmibeat

बेटे अनंत अंबानी की शादी में अपनी इन दो ख्वाहिशों को पूरा करना चाहती है नीता अंबानी, खर्च होंगे 1000 करोड़

Nita Ambani, Anant Ambani

Nita Ambani On Anant Ambani Wedding: देश दुनिया में इन दिनों हर किसी की नजरें सिर्फ और सिर्फ एशिया के सबसे बड़े निजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन पर टिकी हुई हैं। ये जश्न गुजरात के जामनगर में हो रहा है। ऐसे में नीता अंबानी की बेटे अनंत की शादी को लेकर दो इच्छाएं हैं जिन्हे वो पूरा करना चाहती हैं।

पहले आपको बता दें कि अनंत जुलाई 2024 में राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले, कपल के लिए गुजरात के जामनगर में तीन दिनों तक चलने वाले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया है। इससे पहले, हमें दूल्हे की मां नीता का एक वीडियो मिला, जिसमें वह भव्य शादी के बारे में बात कर रही हैं।

नीता अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर बेहद खुश हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में बात की और अपने बेटे की शादी के लिए अपनी दो महत्वपूर्ण इच्छाओं का खुलासा किया। कला और संस्कृति के प्रति अपने प्यार और जुनून के बारे में बात करते हुए नीता ने बताया कि वह अपनी जड़ों का जश्न मनाना चाहती थीं और जामनगर में जश्न मनाना चाहती थीं, जहां उन्होंने अपना करियर शुरू किया था।

उन्होंने कहा, "अपने पूरे जीवन में मैं कला और संस्कृति से प्रेरित रही हूं। इसने मुझे गहराई से प्रभावित किया है और मैं इसके बारे में बहुत भावुक हूं। जब मेरे छोटे बेटे अनंत की राधिका के साथ शादी की बात आई, तो मेरी दो महत्वपूर्ण इच्छाएं थीं। पहली- मैं अपनी जड़ों का जश्न मनाना चाहती थी। जामनगर हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखता है और इसका गहरा महत्व है। गुजरात वह जगह है जहां से मैं आती हूं। यह वह जगह है जहां मुकेश और उनके पिता ने रिफाइनरी का निर्माण किया था और मैंने इस ड्राई और रेगिस्तान जैसे क्षेत्र को एक हरी-भरी बस्ती और एक जीवंत समुदाय में बदलते देखा है।"

नीता अंबानी ने आगे कहा कि वह अपने बेटे की शादी में कला और संस्कृति का प्रदर्शन करके भारतीय कारीगरों और उनकी क्रिएटिविटी को ट्रिब्यूट देना चाहती थीं। यह खुलासा करते हुए कि वह भारत की विरासत का जश्न मनाना चाहती हैं, उन्होंने भारतीय मातृभूमि के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और कहा, "दूसरा- मैं चाहती थी कि उत्सव कला और संस्कृति के लिए एक ट्रिब्यूट हो और हमारे प्रतिभाशाली रचनात्मक लोगों के हाथों और कड़ी मेहनत से बनाई गई हमारी विरासत व परंपरा का प्रतिबिंब हो। मैं भारतीय सभ्यता, प्राचीन और पवित्र भारत भूमि को मेरे दिल से नमन करती हूं।"

'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले का पूरा जश्न गुजरात के जामनगर में अंबानी के आवास पर 3,000 एकड़ के बगीचे में होगा। इस बीच, 'मेन्सएक्सपी' की एक अन्य रिपोर्ट से पता चला है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर 1000 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X