..................... Nita Ambani wears more expensive watch Mukesh Ambani you will be shocked to hear the price - Hindi Filmibeat

Nita Ambani: मुकेश अंबानी से महंगी घड़ी पहनती हैं नीता अंबानी, कीमत सुनकर लगेगा झटका

Nita Ambani

Nita Ambani: भारत के सबसे अमीर और जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी और ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी (Nita Ambani)हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। नीता अंबानी के कपड़े, घड़ी, पर्स और कार के साथ साथ उनकी साड़ियों की कीमत इतनी ज्यादा होती हैं कि आम इंसान सुनकर झटका खा सकता है। ऐसे में सूत्रों से पता चला है कि, नीता अंबानी अपनी पत्नी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)से महंगी हीरों की घड़ी पहनती हैं, जिसको वो खास इवेंट पर ही पहने हुई नजर आती हैं।

नीता अंबानी के पास करोड़ो की घड़ी-

बैसे तो नीता अंबानी किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं, उनके बिजनेस से ज्यादा उनकी लाइफस्टाइल खबरों में रहती है। नीता अंबानी का लाइफ स्टाइल इतना शानदार है कोई सेलिब्रिटी भी उनकी टक्कर नहीं ले सकता है।

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अम्बानी को हर इवेंट्स और फंक्शन्स में अपने ड्रेसिंग सेंस और एक्सपेंसिव एक्सेसरीज से फैंस को इम्प्रेस करते हुए देखा है। ऐसे ही खास इवेंट में नीता अपनी खास घड़ी पहनती हैं।

ये घड़ी नीता अंबानी की सबसे पसंदीदा घड़ी है। यह 'Patek Philippe Nautilus की घड़ी है। नीता अंबानी की इस घड़ी की कीमत है 1.05 करोड़। शानदार डिज़ाइन वाली यह घड़ी 18 कैरेट रोज़ गोल्ड केस और मैचिंग ब्रेसलेट के साथ आती है।

इसके अलावा, इसके डायल में मोती-हीरे जड़े हैं, जो इसके लुक में और भी अट्रैक्शन जोड़ता है। नीता अंबानी की इस 'Patek Philippe Nautilus' घड़ी की कीमत 1,27,680 अमेरिकी डॉलर यानी 1,05,93,181.87 रुपए है।

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी-

शांत और सादगी व्यक्तित्व रखने वाले मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार देश के बड़े सेलिब्रिटी परिवार और अमीर परिवार में से एक है। मुकेश और नीता अंबानी की लग्जरी लाइफस्टाइल के चर्चे हर कहीं होते हैं। मुकेश और नीता के तीन बच्चे हैं, नीता अंबानी ने देश के सबसे अमीर परिवार से होने के बावजूद अपने तीनों बच्‍चों को जमीन से जुड़े रहना सिखाया है। अक्सर देखा जाता है कि सभी आकाश, अनन्त और ईशा की तारीफ करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X