अक्षय तृतीया पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं नीता अंबानी, लाल साड़ी और रानी हार में दिखा रॉयल अंदाज़
Nita Ambani Royal Look: अक्षय तृतीया के मौके पर अंबानी परिवार मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। यह दिन इसीलिए भी बहुत खास था क्योंकि इसी दिन मुकेश अंबानी का जन्मदिन भी मनाया गया था। इस अवसर पर उनके साथ में नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश अंबानी और छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी अपनी पत्नियों के साथ वहां पर पहुंचे थे। पूरे परिवार का ट्रेडिशनल अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और इसी बीच नीता अंबानी के शानदार अंदाज की हर तरफ तारीफ हो रही है।

लाल साड़ी में दिखा शाही अंदाज़
नीता अंबानी ने इस खास मौके पर अपने कलेक्शन से एक बहुत ही खूबसूरत लाल रंग की ऑर्गेनसा सिल्क साड़ी को चुना। साड़ी पर हाथ से फूलों वाली कढ़ाई की हुई थी और यह काफी ज्यादा सुंदर लग रही थी। साड़ी के पल्लू पर भी बहुत ही भारी एंब्रॉयडरी हो रही थी और वही बाकी साड़ी को बहुत ही सिंपल रखा गया था। जिससे कि इसका पूरा लुक बहुत ही ज्यादा एलिगेंट नजर आ रहा था।
इस साड़ी को बहुत ही मशहूर ड्रेस अंबरासु महादेवन द्वारा स्टाइल किया गया था। साड़ी के बॉर्डर पर हैंड एंब्रॉयडरी की गई थी। नीता अंबानी ने इसको बहुत ही ट्रेडिशनल तौर पर पहना हुआ था और इसके पल्लू को कंधे पर खुले अंदाज में उन्होंने रखा हुआ था। सामने की प्लेट्स को साफ सुथरा तरीके से बहुत अच्छे तरीके से सेट किया हुआ था।
नीता अंबानी का ब्लाउज भी था बेहद खास
नीता अंबानी ने साड़ी के साथ में मैचिंग का ब्लाउज भी पहन रखा था और इसमें हॉफ स्लीव्स और हैंड एंब्रायडरी की डिटेलिंग हो रखी थी। ब्लाउज का दीप यू नेक और फिटेड डिजाइन उनके लुक को बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था।
नीता अंबानी के ज्वेलरी भी है बेहद शानदार
नीता अंबानी की ज्वेलरी भी हमेशा बहुत ही शानदार रहती है और इसके चर्चे हर तरफ होते हैं। उन्होंने गोल्ड का बहुत ही खूबसूरत रानी हार पहन रखा था। इसमें मंदिरों से इंस्पायर्ड कॉइन डिजाइन भी बना हुआ था। साथ ही बड़े-बड़े स्टेटमेंट इयररिंग्स के अलावा एक बड़ा डायमंड रिंग और रेड गोल्ड चूड़ियां उनके लुक को बहुत ही ज्यादा खूबसूरत बना रही थी।
मेकअप और हेयरस्टाइल
अगर हम नीता अंबानी के मेकअप की बात करते हैं तो उन्होंने इसको बहुत ही सिंपल रखा हुआ था। रेड बिंदी, काजल, हल्का पिंक आईशैडो, माउव लिपस्टिक और हल्का ब्लश लगाया हुआ था। मांग में सिंदूर उनके ट्रेडिशनल अंदाज को और भी ज्यादा निखार रहा था।
अगर हम नीता अंबानी के हेयर स्टाइल की बात करते हैं तो उन्होंने बालों को बीच से पार्ट करके हल्के वेव्स के साथ में खुला छोड़ा हुआ था। जो उनके पूरे लुक को बहुत ही ज्यादा एलिगेंट बना रहा था।


Click it and Unblock the Notifications