मुकेश अंबानी के शादी कर नीता के सिर चढ़ी रईसी! जानिए कैसे गुजारा करते हैं नीता अंबानी के भाई-बहन

Nita Ambani Siblings: बात जब देश के सबसे अमीर परिवारों की हो तो अंबानी परिवार का नाम कैसे भूला जा सकता है। इस परिवार के नाम के चर्चे आए दिन होते ही रहते हैं। खासतौर पर नीता अंबानी के लाइफस्टाइल के बारे में तो खबरें छपती ही रहती हैं। लेकिन आज हम आपको नीता अंबानी की बहन के बारे में बारे में बताएंगे।
अंबानी खानदान दुनिया के सबसे धनी परिवारों में से एक है। उन्होंने अपने फंक्शन्स, लग्जरी लाइफस्टाइल और सक्सेसफुल बिजनेस की वजह से हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी एक भारतीय फिलेनथ्रॉपिस्ट हैं। वह रिलायंस फाउंडेशन, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्ष और फाउंडर हैं। लेकिन क्या आप नीता अंबानी की बहन के बारे में जानते हैं? आपको बता दें कि नीता अंबानी की एक छोटी बहन हैं और उनका कोई सगा भाई नहीं हैं।
नीता अंबानी की छोटी बहन ममता दलाल को बहुत कम लोगों को जानकारी है। उनका जन्म एक संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। ममता नीता अंबानी से चार साल छोटी हैं और पेशे से एक टीचर हैं और वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में मैनेजमेंट टीम की सदस्य हैं। नीता इसी स्कूल की फाउंडर हैं।
धीरूभाई अंबानी स्कूल में बहुत सारे स्टार किड्स ने पढ़ाई की है जैसे- खुशी कपूर, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, सुहाना खान और भी अन्य। एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान के बच्चों को पढ़ाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं।
ममता सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं उन्हें लाइमलाइट में रहने का शौक नहीं है, उन्हें अपनी बहन नीता अंबानी के साथ कम ही देखा जाता है। ममता अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस्ड रहती हैं और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को पढ़ाने का काम भी करती रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications














