नीता अंबानी ने एक झटके में खोल दी ऐश्वर्या अभिषेक के रिश्ते की पोल, खुद दिखाया बच्चन परिवार का ये वीडियो

Aishwarya Abhishek Video: बॉलीवुड स्टार कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने बिगड़ते रिश्ते और तलाक की गॉसिप्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच इस कपल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इनके रिश्ते की पोल सभी के सामने खोल कर रख दी है। ये वीडियो मुकेश अंबानी नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों का है।
दरअसल, अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है जिसे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने इस शादी को खूब इंजॉय किया था और दोनों पूरी तरह से एक दूसरे के साथ मस्ती और प्यार में खोए दिखाई दे रहे थे।
बता दें कि डॉक्यूमेंट्री मार्च में जामनगर में हुए तीन दिन के प्री-वेडिंग फंक्शन की है जिसमें इस ग्रैंड वेडिंग की सभी यादों को फैंस के साथ शेयर किया गया है। वीडियो में ऐश्वर्या-अभिषेक और उनकी लाडली आराध्या तीनों से दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं और ग्रैंड फंक्शन को जमकर इंजॉय कर रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद साफ है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते पटरी पर है और वो तलाक से जुड़ी किसी भी गॉसिप का असर अपने रिश्ते पर नहीं पड़ने दे रहे हैं। दरअसल, कपल अपने रिश्ते को प्राइवेट की रखना पसंद करता है और तलाक की खबरों पर भी दोनों में से किसी ने रिएक्ट नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications
