Nita Ambani :मुकेश अंबानी संग हैप्पी मैरिड लाइफ का नीता अंबानी ने खोला राज, बच्चों को लेकर भी की बात

Mukesh Ambani, Nita Ambani

Nita Ambani: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही अपनी लाइफस्टाइल, अपने मंहगे शौक अपनी दूसरी चीजों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बात-चीत के दौरान कई बार नीता अंबानी खुद से जुड़े खुलासे भी करती रहती हैं। इसी बीच नीता अंबानी ने अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ और बच्चों की परवरिश को लेकर बताया है कि कैसे वह सब संभालती हैं।

हैप्पी मैरिड लाइफ पर नीता अंबानी का खुलासा-

'सीएनबीसी इंटरनेशनल' के साथ एक साक्षात्कार में नीता अंबानी ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की और पति मुकेश अंबानी के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलासा किया।

नीता अंबानी ने कहा,- "हमने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है। जैसा कि मैं कहती हूं, मुकेश के पास जीवन में फ्लडलाइट्स हैं... वह अपने समय से बहुत आगे की सोचते हैं। जब मैं बारीक डिटेल्स में जाती हूं, तो वह इसे स्पॉटलाइट कहते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं मेरे पास मुकेश हैं, जो मेरे सबसे अच्छे दोस्त व मेरे जीवन साथी हैं और आप जानते हैं कि हमने जीवन की जर्नी का आनंद लिया है और अपने बच्चों व ग्रैंडचिल्ड्रेन का पालन-पोषण किया है।"

आगे नीता अंबानी ने कहा, "तो वह मुझे ड्राइव पर ले जाते हैं, हमें हिंदी संगीत सुनना, स्ट्रीट फूड खाना पसंद है, मुझे सड़क पर 'भेल पूरी' पसंद है और उन्हें अपनी 'डोसा इडली' पसंद है। इसलिए, हम अब भी वही करना पसंद करते हैं, जो हम पहले करना पसंद करते थे। अपने परिवार से प्यार करना, अपने बड़ों का सम्मान करना, ईमानदार होना, विनम्र होना, ये वे वैल्यूज हैं जिन्हें हम वास्तव में हर दिन जीते हैं। मुझे लगता है कि हमारे बीच बहुत कुछ नहीं बदला है।"

बच्चों की परवरिश पर नीता अंबानी का बयान-

तीनों बच्चों की मां और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने परवरिश पर बात करते हुए कहा,- "लेकिन मुझे लगता है कि लड़कियों को यह सीखने के लिए कि वे समान हैं, उन्हें यह देखना होगा कि उनके घरों में उनके गुरु हैं, जो जानते हैं कि वे लड़कों से कम नहीं हैं। मैंने कभी भी ईशा-आकाश और अनंत के बीच अंतर नहीं किया है। मेरे लड़के जो कर सकते हैं, मेरी बेटी भी वह कर सकती है और अब वह हमारे रिटेल बिजनेस को लीड कर रही है।"

अपने बच्चों के गुणों के बारे में बात करते हुए नीता ने कहा, "आकाश, ईशा और अनंत व बहुत सारी यंग जनरेशन रिलायंस व भारत के लिए नेक्स्ट लीडरशिप बनने जा रही है। इन तीनों में मैं अलग-अलग गुण देखती हूं। मेरे सबसे छोटे अनंत में मैं एक दयालु युवक देखती हूं, जो संरक्षण में दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में विश्वास करते हैं। आकाश जियो के माध्यम से डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहे हैं। ईशा रिलायंस फाउंडेशन में सक्रिय रुचि लेने के अलावा रिेटेल फील्ड को लीड कर रही हैं। ये तीनों रिलायंस में काम करने के लिए बहुत कमिटेड हैं। उनके पास उनकी अपनी ताकतें हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: mukesh ambani nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X