..................... Nita Ambani repeats her wedding jewelry for ambani special puja nita ambani repeats most special jewellery - Hindi Filmibeat

नहीं बचे नीता अंबानी के बेशकीमती हीरो के गहने! अब पहनकर घूम रही अपनी शादी वाली ज्वैलरी

Nita Ambani Wedding Jewellery

Nita Ambani Wedding Jewellery: नीता अंबानी बिजनेस की दुनिया में एक टायकून के साथ साथ फैशन आइकॉन भी हैं। नीता अंबानी का स्टाइल दुनिया भर में चर्चा का विषय बना ही रहता है। नीता अंबानी की साड़ी की दीवानगी जहां दुनिया भर में देखने को मिलती है तो वहीं उनके बेशकीमती गहनों की चमक से हर किसी की आंखें चौंधिया जाती हैं। अब एक बार फिर से नीता अंबानी ने अपने लुक से फैशन की दुनिया में उथल पुथल मचा दी है।

दरअसल, नीता अंबानी ने अपनी शादी के गहनों को सालों बाद रिपीट किया है। रिलायंस के स्वदेश स्टोर की हाल ही में एक नई आउटलेट मुंबई के Eros में लॉन्च हुई है। इस ग्रैंड लॉन्चिंग के मौके पर अंबानी परिवार ने स्पेशल पूजा रखी थी। इस खास मौके पर नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा और दोनों बहुएं राधिका-श्लोका भी शामिल थीं। यहां से नीता अंबानी का लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

नीता अंबानी की गुलाबी और नीले के कमाल ट्रेंडी कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। न केवल ये साड़ी इतनी सुंदर है बल्कि इसको स्टाइल, ड्रेप और एक्सेसराइज करने का ढंग भी बहुत ही ज्यादा परफेक्ट था।

नीता अंबानी ने गुलाबी और नीले के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाली मदुरई कॉटन की घरचोला साड़ी पहनी थी। ऐसी साड़ियां राजसी लुक के लिए एकदम ही परफेक्ट मानी जाती है। इस साड़ी के साथ उन्होने बहुत ही यूनिक सिल्क का कांचली पैटर्न बोट नेक ब्लाउज पहना था, जिसपर गोल्ड की जरी के यूनिक मोटिफ्स बने थे। इस साड़ी को उन्होने गुजराती स्टाइल लंबा सीधा पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था। इस साड़ी को बनने में करीब 10 महीने का समय लगा है, जो इसका परफेक्शन देख पता लगाया जा सकता है।

नीता अंबानी की साड़ी के साथ साथ उनकी ज्वेलरी भी अक्सर सुर्खियां बटोरती है। एक बार फिर नीता अंबानी ने अपनी यूनिक ज्वेलरी के कलेक्शन से एक मास्टरपीस निकालकर पहना था, जिसे देख नेटिजन्स की आंखें फटी रह गई। गले में नीता अंबानी ने खास श्रीनाथ जी के फोटो वाला चोकर नेकलेस पहना था। जिसके साथ कंगन तो ईयररिंग्स का लुक बहुत ही जम रहा था।

हालांकि नेकलेस के साथ उनके उल्टे हाथ पर बंधे बाजूबंद ने खूब लोगों का ध्यान खींचा। इस लुक के साथ उन्होने सोने का लटकन मोती वाला बाजूबंद पहना था, जो उन्होने अपनी शादी में पहना था। ये बाजूबंद नीता जी को उनकी पर नानी से मिला था। वहीं अब ये पुश्तैनी बाजूबंद वे ईशा को देंगी और उसके बाद ये उनकी नातिन आदिया शक्ति सहेजकर रखेंगी।

Read more about: mukesh ambani nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X