खास डाइट लेने से इतना फिट रहती हैं नीता अंबानी, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते मुकेश

Nita Ambani, mukesh ambani

Nita Ambani: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। नीता की खूबसूरती पर पूरा देश फिदा है। जाहिर है कि नीता अंबानी खुद को फिट रखने के लिए और इतना हेल्दी दिखाने कि लिए बहुत मेहनत करती हैं। तो आज हम आपको नीता अंबानी की उस डाइट को लेकर बताएंगे जो कि वो लेती हैं।

नीता अंबानी की खास डाइट-

ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बेहत खूबबूसरत हैं और हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ करता है। उनका लाइफस्टाइल जानना चाहता है। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता हमेशा ही इसी के चलते सुर्खियों में रहती हैं।

सूत्रों की मानें तो, नीता अंबानी अपनी उम्र के हिसाब से खास तरह की डाइट को फॉलो करती हैं। योग और कार्डियो के जरिए वो अपनी त्वचा को हेल्दी और यूथफुल रखती हैं। हेल्दी डाइट के चलते उन्होंने अपना 18 किलो वजन कम किया था, जो कि अपने आप में ही एक बड़ी बात है।

नीता अंबानी का फिट रहने का सबसे पहला सीक्रेट ये है कि वे समय पर सुबह जल्दी उठ जाती हैं। वो देर तक बेड पर नहीं होतीं, इससे उनका निद्रा आलस टूटता है और वे अपनी बॉडी को एक्टिव करती हैं। वहीं वो सुबह उठकर सबसे पहले एक्सरसाइज को प्रेफरेंस देती हैं।

सुबह उठकर एक्सरसाइज करने के बाद नीता अंबानी हेल्दी ब्रेकफास्ट करती हैं। वे ड्राय फ्रूट्स, अंडे या ऑमलेट खाती हैं वहीं चाय के बदले जूस और ग्रीन टी लेती हैं। नीता अपने अमीनो एसिड लेवल का खास ख्याल रखती हैं, वे अपने ब्लडप्रेशर का ध्यान रखती हैं।

इसी सबके साथ नीता हर रोज 40 मिनट एक्सरसाइज करती हैं, वे हर दिन कुछ अलग ट्राय करती हैं। किसी दिन योगा तो किसी दिन कार्डियो और किसी दिन नीता अंबानी स्वीमिंग करना पसंद करती हैं। डांस की शौकिन नीता हमेशा ही अपने दिनचर्य में से अपने भरतनाट्यम के लिए वक्त जरूर निकालती हैं।

वहीं अगर नीता अंबानी के लंच और डिनर को लेकर बात करे तो वह लंच में वह हरी सब्जियां और सूप पीती है। जो कि उनकी ग्लोई स्किन का राज है। इसके बाद डिनर में नीता बेहद सिंपल खाना खाना पसंद करते हैं। वे रात के समय में दाल और रोटी खाते हैं, जो कि उन्हें गुजराती अंदाज में परोसा जाता है।

लग्जरी जीवन जीती है नीता अंबानी-

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। लग्जरी लाइफ जीने वाली नीता के पास बेहद महंगी साड़ियां है, कई सारे शानदार पर्स और खूबसूरत ज्वैलरी है। इसी के साथ उनके पास कारों का अच्छा कलेक्शन भी है। वह हमेशा ही अपनी खूबसूरती और डाइट को भी बहुत मेंटन रखती हैं। सूत्रों की मानें तो नीता के पास पानी पीने की बोतल से लेकर फोन तक सब बहुत खास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X