..................... Nita Ambani reached Kashi Vishwanath with her son's wedding card, donated so many crores then ate chaat - Hindi Filmibeat

बेटे की शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ पहुंचीं नीता अंबानी, इतने करोड़ का किया दान फिर खाई चाट पकौड़ी

Nita Ambani

Nita Ambani reached Kashi Vishwanath: अंबानी फैमिली के फंक्शन का हर कोई इंतजार करता है। चाहें कोई पूजा हो या पार्टी पूरा बॉलीवुड अंबानी के फंक्शन में पहुंचता है। फिलहाल तो इन दिनों अंबानी फैमिली में शहनाई बजने जा रही है। जी हां, नीता और मुकेश अंबानी के बेटे की शादी होने जा रही है।

बता दें कि शादी से पहले राधिका और अनंत का दो बार प्री-वेडिंग हो चुका है। पहला प्री-वेडिंग 1 से 3 मार्च के बीच जामनगर में हुआ था। इसके बाद दोनों का दूसरा प्री-वेडिंग 29 मई से 1 जून तक इटली में हुआ था। बता दें कि दोनों के प्री-वेडिंग में देश-विदेश से मेहमान और आर्टिस्ट आए थे। अनंत और राधिका के इस प्री-वेडिंग में लाखों-करोड़ों के तोहफे भी आए हैं। वहीं आलीशान प्री-वेडिंग के बाद अब दोनों की शादी की डेट पास आ गई है।

बता दें कि 12 जुलाई को अनंत-राधिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरें ऐसी हैं कि दोनों की शादी 3 दिन तक चलेगी। जो मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में की जाएगी। शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा जाएगा।

बता दें कि अनंत-राधिका के शादी के कार्ड छप चुके हैं और नीता अंबानी शादी का पहला कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर गई हैं। कहा यह जाता है कि शादी का पहला कार्ड भगवान को अर्पण किया जाता है। इससे पहले भी अंबानी फैमिली में कोई भी शादी हुई है उनके शादी के कार्ड सबसे पहले मंदिरों में गए हैं।

बता दें कि नीता अंबानी चार्टर से सीधे वाराणसी आईं। बाबा की दर्शन किए पूजा-पाठ की फिर उन्होंने बाहर आकर मीडिया से बात भी की। उन्होंने कहा कि मैं अनंत-राधिका के वैवाहिक समारोह को सकुशल संपन्न करने के लिए बाबा से प्रार्थना करने आई हूं। बता दें कि काफी देर तक नीता अंबानी मंदिर में रहीं पूजा की फिर वह बाहर आकर वाराणसी की फेमस चाट पकौड़ी खाती नजर आती हैं।

अंदाजा ऐसा लगाया जा रहा है कि अनंत और राधिका की शादी उनके प्री-वेडिंग से भी ज्यादा आलीशान होने वाली है। हर किसी को दोनों की शादी का इंतजार है। बता दें कि दोनों की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ ही बिजनेस वर्ल्ड और देश-विदेश के लोग भी देखने को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X