सास कोकिलाबेन की बिगड़ी तबियत तो भागी-भागी अस्पताल पहुंचीं नीता अंबानी, परेशान हुईं बहुएं श्लोका और राधिका

kokilaben Ambani Health: नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की अचानक तबियत बिगड़ गई जिस वजह से शुक्रवार तड़के सुबह ही उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए मुंबई लाया गया और HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया। कोकिलाबेन अंबानी की तबियत किस वजह से खराब हुई उन्हें क्या हुआ था। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र की वजह से उनकी स्थिति गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।
सास कि बिगड़ती तबियत देख परेशान हुईं नीता अंबानी
बता दें कि जैसे ही सुबह तड़के कोकिलाबेन अंबानी को एयरपोर्ट पर लाया गया वहां उनकी बहुएं नीता अंबानी, टीना अंबानी मौजूद थीं। नीता और टीना अंबानी सास के साथ ही सीधे अस्पताल पहुंचीं। बताया जा रहा है कि नीता अंबानी और उनकी बहुएं राधिका, श्लोका उनके बेटे आकाश और अनंत, बेटी ईशा सभी अपनी दादी की तबियत खराब होने की वजह से काफी परेशान हैं। वहीं नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी अपनी दादी के देखने के लिए अस्पताल का चक्कर लगा चुके हैं। कोकिलाबेन अंबानी के स्वास्थ्य को लेकर अंबानी परिवार की चिंता साफ देखी जा सकती है, लेकिन अभी तक अंबानी परिवार में से किसी ने भी इस बारे में ना तो कोई बयान दिया है ना ही कोई स्टेटमेंट जारी किया है।
घर की कुल माता हैं कोकिलाबेन अंबानी
1934 में गुजरात में जन्मी कोकिलाबेन अंबानी ना सिर्फ रिलायंस के फाउंडर धीरूभाई अंबानी की पत्नी हैं बल्कि घर परिवार के लोग उन्हें कुल माता भी कहते हैं। कहा जाता है कि जब साल 2002 में धीरूभाई अंबानी का निधिन हुआ तब उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का बंटवारा नहीं किया था। जिस वजह से दोनों भाइयों के रिश्ते में दरार पैदा हो गई थी, लेकिन कोकिलाबेन अंबानी ने इस स्थिति को संभाला अपने सामने प्रॉपर्टी का बंटवारा किया और अब दोनों ही परिवार को रिश्ते पहले जैसे मजबूत हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications