Nita Ambani ने बहु श्लोका को भूल बेटी Isha Ambani को लड़ाया लाड़, लोग बोले- सास हर बार...

Nita Ambani And Isha Ambani Viral Video: भारत के मशहूर और अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी अपनी रईसी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी भी अपनी स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस को लेकर खूब लोगों के बीच में चर्चा बटोरती हैं। कुछ वक्त पहले मुकेश अंबानी ने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी भी की थी और यहां पर देश से लेकर विदेश की हस्तियां भी शामिल हुई थी।
लेकिन अब इसी बीच अंबानी परिवार का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो एक इवेंट के दौरान का है जहां पर आकाश अंबानी, उनकी पत्नी श्लोका अंबानी, ईशा अंबानी और नीता अंबानी भी नजर आ रही है।
लेकिन वीडियो को देखकर अब हर कोई काफी हैरान हो रहा है और आपको बता दें कि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीता अंबानी, श्लोका मेहता का हाथ झटक कर अपनी बेटी ईशा अंबानी के पास पहुंच गई। बाद में नीता अंबानी ने ईशा अंबानी के बाल भी सही किए।
हालांकि अब इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोग गलत मतलब निकाल रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अनीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका को इग्नोर कर दिया और अपनी बेटी को प्यार किया। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और ऐसा भी हो सकता है कि नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा से काफी वक्त बाद मिली हो।
अब लगातार इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है कि मां अपनी बेटी को ज्यादा प्यार करें। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ऐसा भी हो सकता है कि ईशा, काफी वक्त बाद अपनी मां से मिली हों।


Click it and Unblock the Notifications