..................... Nita Ambani Navrati special Nine Color Lehenga Nita Ambani tribute to devi durga nita ambani cotly lenehga - Hindi Filmibeat

नवरात्रि के नौ रंगों में सजीं नीता अंबानी लगीं देवी दुर्गी की परछाई, आज तक नहीं देखा होगा ऐसा लहंगा

Nita Ambani Navrati Nine Color Lehenga

Nita Ambani Navrati Nine Color Lehenga: अंबानी परिवार हमेशा से ही त्योहारों को बेहद खास अंदाज़ में मनाने के लिए जाना जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थित आवास 'एंटीलिया' में, जहां नवरात्रि की धूम देखते ही बन रही है।

हर साल की तरह इस बार भी नीता अंबानी अपने पारंपरिक और शाही पहनावे के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर एक बेहद खूबसूरत और रंगीन लहंगा पहना, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नीता अंबानी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान में बेहद आकर्षक लग रही हैं। नीता ने डिजाइनर्स मोनिका और करिश्मा के ब्रांड 'जेड' का खास लहंगा पहना है। इस पोशाक की खासियत यह है कि इसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाने वाले नौ अलग-अलग रंगों को शामिल किया गया है, जो नवरात्रि के प्रतीक माने जाते हैं। इन रंगों को रिच बनारसी ब्रोकेड फैब्रिक में बखूबी पिरोया गया है।

लहंगे के साथ नीता अंबानी ने गुलाबी रंग का ब्लाउज़ कैरी किया, जिस पर सुनहरे और कांस्य रंग की बारीक कढ़ाई की गई थी। ब्लाउज की स्लीव्स और नेकलाइन पर की गई नाजुक एम्ब्रॉयडरी लहंगे के अलग-अलग रंगों के साथ खूबसूरती से मेल खा रही थी। उन्होंने इस लुक को ट्रेडिशनल टाई-डाई लहरिया दुपट्टे के साथ पूरा किया।

नीता अंबानी के गहनों की बात करें तो उन्होंने तीन परतों वाला हीरे और पन्ने का शानदार हार पहना, जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा था। इसके अलावा उन्होंने मैचिंग झुमके और माथे पर बोरला भी पहना। उनके हाथों में अंगूठियां और चूड़ियां भी थीं, जो लहंगे के रंगों से मेल खा रही थीं।

मेकअप की बात करें तो नीता अंबानी ने बेहद सटल लुक चुना। उन्होंने माथे पर लाल बिंदी लगाई और मिड-पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ क्लासिक जुड़ा बनाया, जो उनके पारंपरिक लुक को और भी निखार रहा था।

अब सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की यह लुक तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके इस अंदाज़ की खूब तारीफ कर रहे हैं। अगर आप भी डांडिया या गरबा नाइट में कुछ खास पहनने की सोच रही हैं, तो नीता अंबानी से प्रेरणा लेकर इस तरह का लहंगा ट्राय कर सकती हैं।

Read more about: nita ambani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X