..................... Nita Ambani, Mukesh Ambani and Shloka mehta With family visit Lal Bagh cha Raja, photos viral - Hindi Filmibeat

लाल बाग राजा के दर्शन करने परिवार संग पहुंचे मुकेश अंबानी- नीता अंबानी, सुरक्षा का रखा गया खास ख्याल

Nita Ambani

Nita Ambani: मुंबई में इस वक्त गणेश उत्सव को लेकर अलग ही तरह ही धूम-धाम देखने को मिल रही है, चारों तरफ बप्पा का ही शोर है। इसी बीच मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन करने फिल्मी सितारों से लेकर आम इंसान तक पहुंच रहा है, जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच अब लाल बाग के राजा के दर्शन करने नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार संग पहुंचे हैं। इस दौरान इनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया।

लाल बाग के राजा के दर्शन करने नीता अंबानी-

अंबानी परिवार अपनी रिति-रिवाज, पूजा-पाठ जैसी अपनी परंपराओं को बहुत सम्मान करता है। गणेश जी को लेकर पूरे परिवार में सबकी अलग ही श्रद्धा है। पहले तो अंबानी परिवार में गणेश उत्सव को लेकर बहुत ही धूम-धाम के साथ शानदार जश्न मनाया गया।

अब इसी कड़ी में मुंबई के प्रसिद्ध गणेश जी लाल बाग के राजा के दर्शन करने पूरा अंबानी कड़ी सुरक्षा के साथ वहां पहुंचा है। इस दौरान नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, ईशा अंबानी और घर की दोनों बहुएं राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता नजर आई।

सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के लगातार वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं जिनमें देखा जा सकता है कि किस तरह अंबानी परिवार ने बप्पा के दर्शन किए और एक-दूसरी मदद करते हुए इतनी भीड़ में सब संभाला। इस दौरान नीता अंबानी अपनी दोनो बहुओं का खास ख्याल रख रही थी।

अंबानी के महल एंटीलिया में हुआ गणेश उत्सव-

देश में 19 सितंबर को गणपति उत्सव की शुरुआत हुई और इसी दिन देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने गणपति बप्पा का स्वागत अपने आवास एंटीलिया पर भी किया था। उनके आवास एंटीलिया पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां इस दिन पहुंची थी।

सूत्रों की मानें तो अंबानी परिवार भी भगवान गणेश का बड़ा भक्त है और उनके हर मंगलकार्य के समय या गाहे-बगाहे वो मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणपति के दर्शन करने जाते रहते हैं। खैर महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का उत्साह हर साल देखते ही बनता है। इन 10 दिनों में राज्य में चारों ओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनने को मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X