महाशिवरात्रि पर अंबानी परिवार ने की धूमधाम से पूजा, नई बहू राधिका के हाथों करवाया रुद्राभिषेक, देखें VIDEO

Nita Ambani, Mukesh ambani anant and Radhika performed Mahashivratri pooja: अंबानी परिवार चाहें फैमिली फंक्शन हो या कोई इवेंट सब धूमधाम से मनाते हैं। अंबानी परिवार से छोटे से लेकर बड़ा त्योहार तक काफी ग्रैंड लेवल पर आयोजित किया जाता रहा है। वहीं हाल ही में अंबानी अपडेट्स के इंस्टाग्राम पर महाशिवरात्रि के मौके पर अंबानी फैमिली का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि पूरा परिवार मिलकर पूजा पाठ करता नजर आ रहा है।
परिवार ने मिलकर किया रुद्राभिषेक
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगता है कि महाशिवरात्रि का पर्व पर परिवार ने भव्य आयोजन रखा है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर रुद्राभिषेक करते दिख रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि पहले नीता अंबानी और मुकेश अंबानी शिवलिंग पर दूध चढ़ाते नजर आते हैं तो वहीं बाद में अनंत और राधिका आकर पूजा करते हैं। पूरा परिवार भक्ति में लीन नजर आ रहा है।
एथिनिक लुक में नजर आए परिवार वाले
अंबानी परिवार के लुक्स की बात करें तो हर बार की तरह इस बार भी नीता अंबानी ने सभी का दिल जीत लिया है। चाहें छोटा फंक्शन हो या बड़ा। अंबानी परिवार हर फंक्शन में डिजाइन आउटफिट ही कैरी करते हैं। वहीं महाशिवरात्रि की बात करें तो नीता अंबानी महाशिवरात्रि के मौके पर बैंगनी साड़ी पहनी नजर आईं। वहीं नई बहू राधिक मर्चेंट गोल्डन लहंगे में नजर आईं और बड़ी बहू श्लोका भी लहंगा पहने दिखीं। वहीं लड़कों की बात करें तो मुकेश अंबानी, अनंत और आकाश तीनों ही कुर्ता पायजामा पहने दिखे।
पूजा करवाने आए 50 से भी ज्यादा पंडित
अंबानी परिवार के इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि रुद्राभिषेक को संपन्न करवाने के लिए लगभग 50 से भी ज्यादा पंडित शामिल हुए थे। यज्ञ और मंत्रोंच्चारण के साथ परिवार ने पूजा संपन्न की। बता दें कि अंबानी परिवार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अंबानी फैमिली के इस पोस्ट पर जमकर फैन्स के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











