Nita Ambani Closet: अनंत-राधिका की शादी की पहली रस्म, 'घरचोला' ओढ़नी में छा गई नीता अंबानी

Nita Ambani Wedding Look: दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत और राधिका जुलाई 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, इससे पहले वे मार्च 2024 में अपनी प्री-वेडिंग रस्मों को सेलिब्रेट करेंगे।
ऐसे में समारोह की शुरुआत पहले गुजराती समारोह 'लगन लखवानु' से हो चुकी है। इवेंट में हम दूल्हे की मां नीता अंबानी से सरप्राइज हो गए, जो अपने लुक में गुजराती टच को शामिल करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
हाल ही में, नीता अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक लहंगा चुना था। अनंत अंबानी के 'लगन लखवानु' के लिए नीता अंबानी ने आरी, जरदोजी और थ्रेडवर्क डिटेलिंग वाला सतरंगा लहंगा पहना था।
हालांकि, यह उनकी 'घरचोला' ओढ़नी थी, जिसने उनके लुक में गुजराती टच एड कर दिया था। नीता ने अपने लुक को एक हैवी नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से स्टाइल किया था। मिनिमल मेकअप के साथ ग्लासी लिप्स, पिंक बिंदी और लो बन में बंधे बालों ने उनके लुक को पूरा किया था।
वहीं बात करें ईशा अंबानी की तो उन्होंने भी अपने भाई अनंत के पहले फंक्शन के लिए मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना का आउटफिट चुना था। उनके आउटफिट में जटिल मोती की डिटेलिंग वाला डोरी-वर्क लहंगा था। उनके आउटफिट में घरचोला ओढ़नी भी थी, जिसे 'स्वदेश' के कारीगरों ने हाथ से बुना था। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह ये था कि ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी के इयररिंग्स और रिंग को पहना था।


Click it and Unblock the Notifications


