..................... Nita Ambani Ignored Elder Daughter in law in party, seeing video People Shocked - Hindi Filmibeat

नीता अंबानी ने पार्टी में किया बड़ी बहू को इग्नोर ? नजारा देख लोगों के उड़ गए होश, सोशल मीडिया पर छा गया VIDEO

Nita Ambani

Nita Ambani Ignored Elder Daughter in law in party Video Viral: नीता अंबानी आए दिनों ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। बता दें कि जब से राधिका मर्चेंट शादी करके अंबानी हाउस आई हैं तब से ही फंक्शन की लाइन लग गई है। ऐसे में लोगों ने कुछ ऐसा नोटिस किया है जिसे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो
अंबानी हाउस के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज बने हुए हैं जिसपर तमाम वीडियोज शेयर किए जाते हैं। कभी राधिका के वेकेशन फोटोज देखने को मिलते हैं तो कभी नीता अंबानी के इवेंट्स के वीडियोज़ देखे जाते हैं। वहीं हाल ही में राधिका मर्चेंट नीता अंबानी और श्लोका अंबानी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हैरान रह गए है।

छोटी बहू का हाथ पकड़ नीता अंबानी ने खिंचवाईं तस्वीरें
दरअसल यह वीडियो किसी फंक्शन का है जहां राधिका, नीता अंबानी और श्लोका साड़ी में नजर आ रही हैं। पहले तो तीनों तस्वीरें खिंचवाती हैं, लेकिन बाद में नीता अंबानी छोटी बहू का हाथ पकड़ लेती हैं। नीता अंबानी राधिका का हाथ पकड़ तस्वीर खिंचवाती हैं। जबकि श्लोका अकेले ही पोज देती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- नहीं नीता अंबानी बहुओं में फर्क नहीं करती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा घर चाहें कोई भी क्यों ना हो सास बहू के बीच ये नदारा देखने को मिलता ही है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- तीनों ही मजबूत महिलाएं हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X