नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी बने दुनिया के 9वें सबसे अमीर आदमी, शुरु किया नया प्रोजेक्ट

Nita Ambani husband Mukesh Ambani: भारत देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और पूरा अंबानी परिवार हमेशा ही खबरों में रहता है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी खबरों में ज्यादातर अपनी लाइफस्टाइल को लेकर रहती हैं। अब खबरों में मुकेश अंबानी आ गए हैं। केश अंबानी 'फोर्ब्स' की सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हुए एकमात्र भारतीय हैं।
अमीर अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी-
मुकेश अंबानी भारत देश के सबसे अमीर इंसान और बड़े बिजनेसमैन हैं। अब फोर्ब्स द्वारा दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट शेयर की गई है। 'फोर्ब्स' द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे अमीर लोगों के 37वें संस्करण में बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले नंबर पर आए हैं।
इसी लिस्ट में नीता अंबानी के पति और ईशा अंबानी के पति मुकेश अंबानी का नाम भी शामिल हुआ है। मुकेश अंबानी 'फोर्ब्स' की सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हुए एकमात्र भारतीय हैं, जो 83.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं, जो भारतीय मुद्रा में 6.94 लाख करोड़ रुपए है।
मुकेश अंबानी और बर्नार्ड के बीच डील-
'रिलायंस' के 'जियो वर्ल्ड सेंटर' में दुकान किराए पर लेने वाले पहले ब्रांडों में से एक 'लुई वुइटन' है, जो दुनिया के सबसे अमीर आदमी बर्नार्ड अरनॉल्ट के स्वामित्व वाला लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड है। रिपोर्ट के अनुसार, 'एलवीएमएच' मुकेश अंबानी के नए मॉल में एक स्टोर के लिए प्रति माह 40 लाख रुपए से अधिक का रेंट देगा। बर्नार्ड अरनॉल्ट लग्जरी क्लोदिंग कंपनी 'LVMH' के हेड हैं, जो अपने आउटफिट और एक्सेसरीज ब्रांड 'लुई वुइटन' के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications












