VIDEO: नीता अंबानी को भी जलन होती है! मुकेश अंबानी के पास आई महिला करने लगी टच, नीता ने ऐसे कर दिया दूर
Nita Ambani Mukesh Ambani Video: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की रईसी के साथ साथ अपनी कैमिस्ट्री और खूबसूरत रिश्ते को लेकर भी छाए रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो साल 2023 का है जहां नीता अंबानी एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में अपने पति मुकेश अंबानी को कॉमेडियन जर्ना गर्ग से मिलाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान तीनों की एक दूसरे का साथ काफी जॉली अंदाज में मुलाकात करते दिखाई दिए। वीडियो में जर्ना मुकेश अंबानी से मिलकर काफी एक्साइटेड दिखाई दीं।
जर्ना गर्ग के अभिवादन करते ही मुकेश अंबानी ने कहा "जोक्स सिर्फ मुझपर ही हैं" इसके बाद जर्ना उन्हें गले लगा लेती हैं। वहीं इस दौरान नीता अंबानी का रिएक्शन देखने लायक है। नीता अंबानी मुकेश अंबानी को गले लगाकर पीछे की और खींच लेती हैं। सोशल मीडिया पर इसी रिएक्शन को लेकर नेटिजंस काफी मजे ले रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह वीडियो 2023 का है, जब ज़र्ना गर्ग ने पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया था। इस समारोह में दुनिया भर की वीवीआईपी हस्तियां शामिल हुई थीं, जिससे गर्ग को मुकेश और नीता अंबानी से व्यक्तिगत रूप से मिलने का अवसर मिला।
बता दें कि सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के वीडियो और तमाम छोटे बड़े अप्डेट्स काफी वायरल रहते हैं। नीता अंबानी मुकेश अंबानी की बॉन्डिंग के साथ साथ नीता अंबानी का फैशन उनके गहने एसीरीज जैसे छोटी छोटी चीजें टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











