दिलजीत दोसांझ ने मिनटों में जीत लिया देश की सबसे अमीर महिला का दिल, ऐसे मेहरबान हुईं नीता अंबानी

Diljit Dosanjh Nita Ambani Video: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग बैश में रंग जमा दिया है। दिलजीत दोसांझ के इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। दिलजीत का सबसे ज्यादा वायरल नीता अंबानी के साथ वाला वीडियो हो रहा है।
सामने आए वीडियो में दिलजीत दोसांझ को नीता अंबानी से गुजराती भाषा का पाठ लेते हुए देखा जा सकता है। नीता अंबानी सिंगर दिलजीत दोसांझ से पूछती है,'केम चो', तो दिलजीत जवाब देते हैं 'माजा मां' जिससे दर्शक उनके लिए खुश हो जाते हैं। वहीं बाद में एक ओर सवाल करती हैं और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ समझ नहीं पाते हैं और सावले करते हैं कि क्या मतलब है... मुझे समझ नहीं आया। वायरल वीडियो में वह नीता अंबानी से दोबारा सवाल पूछने को कहते हैं।
नीता अंबानी गुजराती में पूछती हैं कि वह कहां रहते हैं, तो दिलजीत दोसांझ हिंदी में कहते हैं, 'मैं लोगों के दिलों में रहता हूं'। इस जवाब को सुनने के बाद भीड़ तालियां बजाने लगती है। दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों से मंच पर धूम मचा दी। उन्होंने अपने हिट नंबर गाए और स्टेज पर भांगड़ा भी किया। दिलजीत दोसांझ ने करीना कपूर-सैफ अली और करिश्मा कपूर संग स्टेज पर डांस भी किया।
दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस पर न सिर्फ नीता अंबानी बल्कि शाहरुख खान, सुहाना खान, अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर भी ढांस करते नजर आए। इसके अलावा दिलजीत ने करीना के लिए स्टेज पर 'पटोला' गाना गाया। पहले तो वह शरमाती हुईं नजर आईं, लेकिन बाद में एक्ट्रेस डांस करने लगीं। सैफ अली भी उनके साथ नजर आए। वहीं दिलजीत दोसांझ ने करिश्मा कपूर संग भी स्टेज पर डांस किया।


Click it and Unblock the Notifications











