3 दिनो के प्री वेडिंग का बजट एक तरफ और नीता अंबानी के इस हार की कीमत एक तरफ, जीरों गिनते थके लोग!

Nita Ambani Necklace Cost

Nita Ambani Necklace Cost: दुनिया भर में इन दिनों सिर्फ और सिर्फ देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री वेडिंग छाया हुआ है। गुजरात के जामनगर में हुए इस तीन दिनों के सेलिब्रेशन में अंबानी फैमिली के बहू बेटियों के पहनावे और गहनों से रईसी छलकी उसकी चमक-दमक से सोशल मीडिया गलियारा गुलजार है।

नीता अंबानी के सामने बहू-बेटिया फेल

नीता अंबानी के फैशन सेंस हरदम ही सुर्खियों में रहता है। ऐसे में इस इवेंट में भी नीता अंबानी के हर लुक ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी और सभी की डिटेल्स जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। यूं तो, अंबानी फैमिली की सभी महिलाओं ने प्री-वेडिंग सेरेमनी में अपना बेस्ट फैशन सेंस फ्लॉन्ट किया। हालांकि, पूरे कार्यक्रम में नीता अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहीं। अब हमें नीता के हाल ही में पहने गए डायमंड नेकलेस के बारे में कुछ रिपोर्ट मिली है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

नीता अंबानी की साड़ी

3 मार्च 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के अंतिम कार्यक्रम के लिए नीता अंबानी ने हथकरघा कांचीपुरम साड़ी का विकल्प चुना। इसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रिलायंस के लग्जरी रिटेल ब्रांड 'स्वदेश' के कोलैबोरेशन से डिजाइन किया था। साड़ी में स्कैलप्ड बॉर्डर पर क्लासिक ट्रेडिशनल जरदोजी का वर्क और उसके चारों ओर बारीक डिटेलिंग थी।

नीता अंबानी का बेशकीमती हार

इसके साथ ही, नीता ने क्लॉसी एमराल्ड-स्टडेड डायमंड ज्वेलरी का चयन किया था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। उन्होंने एक लंबा हार पहना था, जिसमें दो बड़े आकार के पेंडेंट के साथ बारीक एमराल्ड लगे हुए थे। मैचिंग स्टड इयररिंग्स, चूड़ियां और एक स्टेटमेंट रिंग उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। नीता के नेकलेस में एमराल्ड और डायमंड के शेप को देखकर हम आसानी से समझ सकते हैं कि यह बेहद कीमती पीस है। 'POP Diaries' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीता की ज्वेलरी की कीमत काफी ज्यादा है। रिपोर्ट की मानें, तो नेकलेस की कीमत करीब 400-500 करोड़ रुपए है। जहां अनंत अंबानी के इस पूरे प्रीवेडिंग की कीमत 1000 करोड़ बताई जा रही है ऐसे में नीता अंबानी का सिर्फएक हार ही 500 करोड़ का है।

नीता अंबानी के लुक्स

1 मार्च 2024 को अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका के लिए एक शानदार कॉकटेल नाइट रखी थी। इवेंट में नीता के लुक ने सबका ध्यान खींचा था। कार्यक्रम के लिए नीता ने वाइन कलर में एक कस्टम-मेड 'Schiaparelli' गाउन चुना था और इसमें निचले हिस्से पर रुचिंग डिटेल्स के साथ गोल्डन एंड सिल्वर बटन डिटेलिंग थी। नीता ने मैचिंग वाइन-कलर वाले एम्बेलिश्ड स्टिलेट्टो और एमराल्ड-स्टडेड डायमंड ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें एक ब्रेसलेट, इयररिंग्स और एक रिंग शामिल थी। इसके अलावा, उन्होंने कॉकटेल नाइट के लिए एक क्लासिक फ्रेंच ट्विस्ट बन चुना था और अपने मेकअप को ग्लैमरस रखा था।

वेलकम सेशन में नीता अंबानी

अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के वेलकम सेशन में नीता मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से बेज कलर की घाघरा चोली में बेहद सुंदर लग रही थीं। घाघरे में एक चौड़ी चिकनकारी बॉर्डर और उसके चारों ओर व्हाइट थ्रेड के साथ एक यूनिक जाल पैटर्न था। बिजनेसवुमेन ने इसे पर्ल एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था और अपने लुक को मल्टीलेयर्ड पर्ल नेकलेस, पर्ल ड्रॉप्स से सजे हुए झूमर इयररिंग्स और डायमंड के फ्लोरल-डिजाइन वाले कंगन के साथ पूरा किया था। सटल मेकअप, रेड बिंदी और सॉफ्ट घुंघराले हेयरस्टाइल ने उनके लुक को पूरा किया था।

Read more about: nita ambani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X