नीता अंबानी ने किया World Cup Winners को सम्मानित, बॉलीवुड सितारों के पहुंचने से जगमगाया इवेंट

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने सोमवार को भारत के विश्व कप विजेताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। बता दें कि इस खास मौके पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। साथ ही अन्य क्रिकेटर जैसे हार्दिक पांड्या, सचिन तेंदुलकर समेत तमाम क्रिकेटर एकजुट हुए।

Nita Ambani

नीता अंबानी के लुक्स ने जीता दिल

इस खास मौके पर नीता अंबानी बेहद ही खूबसूरत पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं। खुले बाल, न्यूड मेकअप के साथ ही उन्होंने स्टाइलिश पर्ल नेकेलस पहना था। साथ ही स्टोन बिंदी से अपना लुक कंप्लीट किया था। नीता अंबानी ने जैसे ही इवेंट में शिरकत की लोग तो बस नीता अंबानी को देखते ही रह गए।

हार्दिक मिहिका की जोड़ी ने ढाया कहर

बता दें कि इस इवेंट में हार्दिक मिहिका की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। ब्लैक कलर के सूट-बूट में जहां हार्दिक पांड्या छा गए वहीं ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में हार्दिक की गर्लफ्रेंड मिहिका ने एंट्री लेते ही लाइमलाइट बटोर ली। इस खास मौके पर दोनों के बीच का बॉन्ड काबिले तारीफ था।

जेनेलिया रितेश की केमिस्ट्री

इस इवेंट में जेनेलिया और रितेश ने भी शिरकत कर महफिल में चार चांद लगा दिए। व्हाइट और ब्लू डेनिम शॉर्ड ड्रेस में जेनेलिया काफी क्यूट दिखीं वहीं इवेंट में सूट-बूट पहनकर आए रितेश बेहद ही डैशिंग लुक में नजर आए।

सानिया मिर्जा का शानदार ट्रांसफॉर्मेंशन

लंबे समय बाद सानिया मिर्जा किसी इवेंट में नजर आई हैं। ब्लैक कलर की लॉन्ग ड्रेस में सानिया बेहद ही खूबसूरत दिखीं। सानिया का ट्रांसफॉर्मेंशन देखने लायक था। सानिया ने पहले से अपने आप को काफी फिट कर लिया है।

जाह्नवी कपूर का स्टाइल

इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर रेड एंड व्हाइट कलर की फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। स्टाइलिश हेयर बन और न्यूड मेकअप में जाह्नवी प्यारी तो लग रही थीं, लेकिन उनका लुक लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। जबकि अंबानी के अन्य इवेंट्स में जाह्नवी कपूर के लुक्स ने धूम मचा दी थी।

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X