इवेंट में फिसला नीता अंबानी का पैर, गिरते-गिरते बचीं, Video देख लोग बोले- इतनी सिक्योरिटी होने के बाद भी...

Neeta Ambani foot slipped Video Viral: नीता अंबानी अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी टैलेंट और अपने काम काज के लिए याद की जाती हैं। बता दें कि 60 की उम्र में ही वह कारोबार संभालती हैं और कई बड़े इवेंट्स और देश-विदेश में मीटिंग अटेंड करने जाती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नीता अंबानी का वीडियो
नीता अंबानी आईपीएल की टीम की भी मालकिन हैं। बिजी शेड्यूल होने के बाद भी नीता अंबानी हर एक इवेंट और हर एक फंक्शन में जोश और उत्साह के साथ नजर आती हैं। हाल ही में नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा ज सकता है कि नीता अंबानी लाल साड़ी पहने काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
नीता अंबानी का फिसला पैर
नीता अंबानी इवेंट में जैसे ही शिरकत करती हैं वह हाथ जोड़े अपने सादगी भरे अंदाज में सभी का दिल जीतती नजर आती हैं, लेकिन इतने में ही नीता अंबानी का ध्यान भटक जाता है। उनका पैर जमीन में बिछी मैट में फंस जाता है। जिस वजह से उनका पैर डगमगा जाता है। नीता अंबानी भरे इवेंट में खुद को संभालने की पूरी कोशिश करती हैं और इसमें वह सफल भी होती हैं।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
नीता अंबानी गिरते-गिरते बचती हैं और खुद को संभाल उसी जैश्चर से सभी का स्वागत करती नजर आती हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा-इतनी सिक्योरिटी होने के बाद भी ऐसा हादसा, कम से कम फ्लोर ठीक से चेक करना चाहिए था। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- मानना पड़ेगा इस उम्र में भी इतना एक्टिव रहना आसान नहीं है। वहीं तीसरे ने कहा-ऐसा हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications