लाखों की ड्रेस पहनकर अंबानी परिवार की श्लोका मेहता ने 'मम्मा मिया' इवेंट में दिखाया अपना जलवा, फोटोज वायरल

Shloka Mehta: अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता हमेशा ही अपने नए नए स्टाइलिश लुक से सबको इंप्रेस करती रहती हैं। हाल ही में आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में 'मम्मा मिया म्यूजिकल शो' में पहुंची। इस दौरान श्लोका का लुक काफी अलग और शानदार था। इस लुक में श्लोका काफी अच्छी दिख रही हैं। रिसर्च से पता चला है कि श्लोका की इस ड्रेस की कीमत लाखों रुपए है।
लाखों की ड्रेस में श्लोका मेहता का जलवा-
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में 'मम्मा मिया म्यूजिकल शो' के लिए एक खूबसूरत आउटफिट में देखा गया।
इस इवेंट के लिए श्लोका मेहता ने ग्रेटा कॉन्स्टेंटाइन की व्हाइट ड्रेस को चुना था, जिसमें वह बहुत प्यारी दिख रही थी। उन्होंने इस महंगी ड्रेस को डायमंड हूप इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था। खुले बालों, सॉफ्ट मेकअप और रेड टोन लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था।
श्लोका मेहता की इस ड्रेस के बारें में रिसर्च किया गया। रिसर्च करने के बाद श्लोका की ड्रेस की कीमत सामने आई। इस ड्रेस की कीमत 1,493.75 अमेरिकी डॉलर यानी 1,24,499 रुपए है। तो इतनी मंहगी ड्रेस पहनकर श्लोका इस इवेंट का हिस्सा बनी।
खैर ये पहली बार नहीं है जब नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खीचा हो। इससे पहले कई सारे फंक्शन में श्लोका हमेशा नए और स्टाइलिश अंदाज में नजर आई है।
'मम्मा मिया म्यूजिकल शो' काफी खास-
आपको बता दें कि 'मम्मा मिया' लंदन के वेस्ट एंड में सबसे लंबे समय तक चलने वाला म्यूजिकल शो है। यह एक सिंगल मॉम डोना और उनकी जल्द ही दुल्हन बनने वाली बेटी सोफी की कहानी बताती है, जो नहीं जानती कि तीन पुरुषों में से कौन उसका पिता है। यह दिल छू लेने वाली कहानी फेमस स्वीडिश बैंड एबीबीए के सदाबहार हिट्स से जुड़ी है। बीती रात हुए इस खास इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर अंबानी परिवार के कई सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


Click it and Unblock the Notifications











