..................... Nita Ambani Daughter in law Radhika Merchant hold special Idol in hand during Griha Pravesh Unseen video viral - Hindi Filmibeat

गुड लक के लिए नीता अंबानी ने बहू राधिका का इस टाइम पर करवाया गृह प्रवेश, तरक्की के लिए हाथ में थमाई ये खास चीज

Radhika Merchant

Radhika Merchant Viral Video: अंबानी परिवार में चाहें कितना छोटा ही फंक्शन क्यों ना हो बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने तीनों बच्चों की शादी किसी रॉयल वेडिंग से कम नहीं की, लेकिन सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के चर्चे तो देख विदेश तक में फैले हुए हैं। अंबानी परिवार की अनोखी शादी की तारीफ करते तो सितारे भी थक नहीं रहे हैं।

बेहद लग्जीरियस थी राधिका-अनंत की शादी

अंबानी परिवार का छोटा से छोटा फंक्शन भी बेहद ही खास तरह से मनाया जाता है। राधिका और अनंत की शादी अब तक की सबसे बड़ी और सबसे महंगी शादियों में से एक है। बताया जाता है कि दोनों की शादी लगभग 5 हजार करोड़ की लागत में की गई थी। दोनों की शादी में परफॉर्म करने कई नामी सितारे आए थे। बता दें कि इस लिस्ट में शाहरुख, सलमान, आमिर, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण ही नहीं बल्कि कई विदेशी आर्टिस्ट जैसे रिहाना, जस्टिन बीबर, कैटी पेरी जैसी हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों की शादी अटेंड करने के लिए कई विदेशी राजनेता भी शामिल हुए थे। जिनके के लिए खास सिक्योरिटी का भी इंतजाम किया गया था।

बच्चों को नजर से बचाने के लिए पूजा पाठ करती हैं नीता अंबानी

राधिका और अनंत की इतनी लग्जीरियस शादी को देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गईं थीं। वहीं इस अद्भुत शादी को देखने के बाद हर किसी का एक ही सवाल था कि आखिर इस तरक्की का क्या राज है। वैसे तो बताया जाता है कि नीता अंबानी परिवार को बुरी नजर से बचाने के लिए काफी पूजा पाठ करती हैं। वह बच्चों को नजर से बचाने के लिए हाथों में काला धागा भी बांधती हैं। वह कई बार IPL मैच में मंत्र जाप करती भी दिखीं हैं, लेकिन आपको बता दें कि इतना ही काफी नहीं है। अंबानी परिवार के लिए उनकी बहुएं भी किसी गुड लक से कम नहीं हैं।

हाथ में मूर्ती लेकर किया राधिका ने गृह प्रवेश

हाल ही में राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट शादी के बाद अंबानी हाउस में गृह प्रवेश करती नजर आती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट खूबसूरत लहंगे और हैवी ज्वैलरी में बहुत प्यारी दिख रही हैं। वह सफेद रंग के कपड़े पर अपने पैर के निशान छापती नजर आती हैं, लेकिन इस वीडियो को ध्यान से देखें तो राधिका मर्चेंट खाली हाथ घर में प्रवेश नहीं करती हैं बल्कि वह हाथ में चांदी की मां लक्ष्मी की मूर्ती लेकर घर में आती हैं। जिससे अंबानी परिवार की गृह लक्ष्मी और भी तरक्की लेकर घर में आए। इसी के साथ ही राधिका ने एक तय किए गए मुहूर्त पर ही घर में प्रवेश किया। जो किसी गुड लक से कम नहीं।

राधिका का वीडियो देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट

खैर राधिका का गृह प्रवेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ओह तो ये है तरक्की का राज। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहू गृह लक्ष्मी होती है। इसलिए वह मां लक्ष्मी को हाथ में लेकर घर में प्रवेश करती है। इससे ज्यादा शुभ और क्या हो सकता है।

Read more about: radhika merchant nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X