Orry के साथ सरेआम जोरदार डांस करती दिखीं नीता अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट, इंटरनेट पर छाया VIDEO

Radhika Merchant

Nita Ambani daughter in law Radhika Merchant dance Video Viral: नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट काफी पॉपुलर हैं। आए दिनों उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी वह इवेंट का हिस्सा बनी नजर आती हैं तो कभी वह विदेशों में कॉन्सर्ट इंजॉय करती दिखती हैं। जब से राधिका की शादी हुई है तब से वह इंटरनेट संसेशन बनी हुई हैं। फिलहाल तो उनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं।

ऑरी के साथ जमकर डांस करती दिखीं राधिका मर्चेंट
राधिका जब से अंबानी हाउस का हिस्सा बनी हैं तब से हर कोई उनके बारे में सर्च करता है। उनके सोशल मीडिया पर भी हजारों की संख्या से फैन पेज भी हैं। जिसपर राधिका के फोटो और वीडियोज़ जमकर शेयर किए जाते हैं। हाल ही में राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट शिमरी ड्रेस पहनकर ऑरी के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में राधिका उछल उछल कर डांस करती दिख रही हैं।

राधिका और ऑरी का डांस देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका ऑरी के साथ डांस को काफी एंजॉय करती दिख रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या डांस है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-राधिका को और भी अच्छे दोस्त बनाने चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- राधिका कितनी स्टाइलिश है आपको एक्ट्रेस होना चाहिए। आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट का यह वीडियो पुराना है। यह उनके प्री-वेडिंग फंक्शन का अनसीन वीडियो है जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

Read more about: nita ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X