..................... Nita Ambani Daughter in law Radhika Merchant dance in friends wedding, video goes viral - Hindi Filmibeat

दोस्त की शादी में ठुमक-ठुमक के डांस करती दिखीं नीता अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Radhika Merchant

Nita Ambani Daughter in law Radhika Merchant dance in friends wedding: नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की जब से शादी हुई है तब से वह जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। राधिका मर्चेंट के नाम के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज भी बनाए गए हैं जिसपर आए दिनों राधिका मर्चेंट के वीडियो और फोटो शेयर किए जाते हैं।

दोस्त की शादी में डांस करती दिखीं राधिका मर्चेंट
कभी राधिका मर्चेंट के वेकेशन फोटो वायरल होते हैं तो कभी राधिका के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। हाल ही में राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह बार-बार इस वीडियो को प्ले कर रहा है। क्योंकि इस वीडियो में राधिका मर्चेंट अपने दोस्त की शादी में अपनी सभी सहेलियों के साथ मिलकर ठुमक-ठुमक कर डांस करती नजर आ रही हैं। जी हां, राधिका मर्चेंट के एक्सप्रेशन और उनका अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

लुक्स ने जीता फैन्स का दिल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट शिमरी सिल्वर कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। कानों में लाइट इयररिंग, लाइट मेकअप और खुले बालों में राधिका मर्चेंट बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। शानदार लहंगा और खूबसूरत स्माइल के साथ उनका ये अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि राधिका मर्चेंट के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

लोगों ने की जमकर तारीफ
जी हां, राधिका मर्चेंट के इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुम बहुत ही खूबसूरत हो राधिका। वहीं दूसरे ने लिखा- जैसा नाम है वैसी ही है राधिका कितनी मासूमित है चेहरे पर। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-एक तो इतनी प्यारी है ऊपर से इतना शानदार डांस। वहीं चौथे यूजर ने तारीफ करते हुए कहा कि- इतनी अमीर होने के बाद भी कोई घमंड नहीं है राधिका में बहुत डाउन टू अर्थ है।

Read more about: nita ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X