..................... Nita ambani dances her out while reharsing Nita Ambani lifestyle unseen video viral on social media - Hindi Filmibeat

Nita Ambani Video: दिल खोलकर ऐसी नाचीं नीता अंबानी, एक-एक स्टेप पर मुकेश अंबानी का जोरों से उछला दिल

Nita Ambani

नीता अंबानी 'रिलायंस फाउंडेशन' की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह अपने परोपकारी कार्यों और अपने विचारों से रिलायंस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जानी जाती हैं। एक अमेजिंग बिजनेसवुमेन होने के अलावा, नीता अंबानी एक क्लासिकल डांसर भी हैं और वह इंडियन आर्ट को बहुत पसंद करती हैं। यही वजह है कि उन्होंने 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' का सपना देखा था, क्योंकि वह दुनिया भर की कला को भारत लाना चाहती थीं।

हाल ही में, अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने नीता अंबानी का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। क्लिप में उनको अपने दोस्तों के साथ फेमस सॉन्ग 'ढोली तारो ढोल बाजे' पर रिहर्सल करते देखा गया। नीता अंबानी अपने दोस्तों के साथ कोरियोग्राफर के स्टेप्स को फॉलो करते हुए डांस करती नजर आईं। रंग-बिरंगे अनारकली में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हमें बहुत अच्छा लगा कि कैसे उन्होंने अपने दुपट्टे को अपने कंधे पर स्टाइल किया था और दूसरे सिरे को अपने हाथ में छिपा लिया था। सटल मेकअप और पीछे बंधे बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

कुछ समय पहले, हमारी नजर नीता अंबानी की एक तस्वीर पर पड़ी। दुर्लभ तस्वीर उनके एक डांडिया इवेंट की थी, नीता अंबानी को अपने ससुर धीरूभाई अंबानी के साथ डांडिया खेलते देखा गया था, जिन्होंने खुशी-खुशी इसमें भाग लिया था। हम बैकग्राउंड में यंग मुकेश अंबानी को भी देख सकते हैं। इवेंट में नीता अंबानी ने मैचिंग ब्लाउज के साथ एक खूबसूरत साटन साड़ी में अपनी चमक बिखेरी। अपने बालों को परांदे से बांधे हुए वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे आकाश-ईशा और अनंत अंबानी हैं। जहां आकश अंबानी ने श्लोका मेहता संग शादी की है और उनके दो बच्चे (बेटी वेदा और बेटे पृथ्वी) हैं। वहीं, ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई है। कपल को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद प्राप्त है। वहीं, अनंत जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X