Nita Ambani- करोड़ों की घड़ी पहनने वाली नीता अंबानी ने दीपिका पादुकोण के इस गाने पर किया डांस, Video Viral

नीता अंबानी भले ही बॉलीवुड के हिस्सा ना हों लेकिन किसी ना किसी कारण वो खबरों में आ ही जाती हैं। कभी उनके लुक्स तो कभी डांस के साथ साथ उनकी मंहगी चीजों का जिक्र होता रहता है।
इस वक्त फिर से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में नीता अंबानी का डांस की रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। दीपिका पादुकोण के गाने 'नगाड़े संग ढोल बाजे' पर नीता अंबानी अपनी फ्रेंड्स के साथ धमाकेदार डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
बता दें कि नीता अंबानी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Amabani Updates नाम के एक पेज पर डाला गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए यूजर ने लिखा था, ''अपनी सहेलियों के साथ डांस प्रैक्टिस करती नीता मैम का अनदेखा वीडियो।''
इसके बाद लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं जो कि काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''मैं भी नीता मैम के साथ डांस करना चाहता हूं।'' एक का कहना है, ''कृपया मुझे बताएं कि वीडियो कब के है।'' एक शख्स ने लिखा, ''नीता अंबानी आप शानदार हैं।''
एक का कहना है, ''बहुत ही ज्यादा ग्रेसफुल लेडी हैं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आए हैँ। सभी लोग जानते हैं कि नीता अंबानी एक क्लासिकल डांसर हैं और अक्सर उनके वीडियो सामने आकर वायरल होते रहते हैं। उनको कई जगहों पर परफॉर्म भी करते हुए देखा गया है।
सोशल मीडिया पर नीता अंबानी को लेकर चर्चा होती रहती हैं और खासकर उनके वीडियो काफी लाजवाब होते हैँ। हाल ही में नीता अंबानी अपनी मंहगी घड़ी को लेकर चर्चा में आईं थीं और पता चला था कि उनकी ये घड़ी करीब 1.05 करोड़ की है। इसके बाद लोगों के बीच कई तरह की बातें हुईं थीँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











