Video:जब रोहित शर्मा को गले लगाकर फूट-फूट कर रोई थी नीता अंबानी, देखते रह गए हैरान मुकेश अंबानी!

Nita Ambani Rohit Sharma Video: भारतीय टीम के कप्तान कहे जाने वाले रोहित शर्मा और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि ये कुछ महीने पुराना वीडियो है। दरअसल आपको बता दें की अनंत अंबानी और राधिका के कॉन्सर्ट में टीम इंडिया के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे और इस इवेंट में रोहित और नीता ने एक दूसरे को हग किया।
इस इवेंट के दौरान नीता अंबानी इतना ज्यादा इमोशनल हो गई थी कि वह रोने लग गई थी और इस म्यूजिकल इवेंट में उन्होंने टीम इंडिया की जीत का भी जश्न मनाया था। उन्होंने कहा था कि आज मुंबई इंडियन से मेरा परिवार आया है और आज की रात रोमांचक है। यहां पर आज हम अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में टीम इंडिया की जीत का भी जश्न मनाने वाले हैं।
मालूम हो कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियन टीम का बहुत ही गहरा कनेक्शन है। दरअसल साल 2013 में रोहित को मुंबई की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। बाद में उन्होंने इस टीम को आईपीएल के पांच खिताब भी जिता दिए थे। लेकिन फिर 2024 में रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया। लेकिन रोहित के फैंस को यह फैसला रास नहीं आया था।
लेकिन आपको बता दें कि आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने फैंस का भी दिल जीत लिया। टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया था और विश्व कप अपने नाम किया था। भारत की इस जीत में हार्दिक पांड्या ने बहुत बड़ा योगदान दिया था और आखिरी ओवर में 16 रन का बचाव करके उन्होंने डेविड मिलर और कैगिसो रबाडा को भी आउट कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











