..................... Nita Ambani competition Radhika Merchant wearing saree worth Rs. 1 lakh, Mukesh Ambani kept watching - Hindi Filmibeat

अंबानी परिवार के उत्सव के दौरान 1 लाख की साड़ी पहनकर Nita Ambani ने दी बहूओं को टक्कर, देखते रहे गए मुकेश

Nita Ambani saree

Nita Ambani saree: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही अपने लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। नीता अंबानी की साड़ी से लेकर उनका पीने का पानी, कॉफी, डाइट, कपड़े और पर्स तक सब कुछ चर्चा में रहता है। बात मुकेश अंबानी के परिवार की किसी भी फंक्शन की करें तो नीता हमेशा ही अपने लुक्स से सबको दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही गणेश उत्सव के दौरान नीता अंबानी ने लाखों की साड़ी पहनकर अपनी बहूओं को कड़ी टक्कर दी।

गणेश उत्सव में नीता का जलवा-

गणपति उत्सव में अंबानी परिवार की जल्द होने वाली बहू राधिका मर्चेंट मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की आइवरी कलर से बनी सीक्विन जॉर्जेट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। और अंबानी परिवार की बड़ी बहू ने भी मंहगी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थी।

दूसरी ओर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बॉटल ग्रीन रंग की कमल बॉर्डर वाली सिल्क पैठानी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी में ज़री का बारीक काम और हर तरफ छोटी-छोटी बूटी का वर्क हुआ था।

इस प्यारी साड़ी के बॉर्डर को कमल के डिज़ाइन से सजाया गया है, जिससे यह काफी रॉयल दिखती है। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस शानदार साड़ी की मूल कीमत 1,10,000 रुपए है। हालांकि, इस खूबसूरत साड़ी पर फिलहाल छूट है और इसकी कीमत 99,000 रुपए है।

इस साड़ी में नीता अंबानी हमेशा की तरह बेहद प्यारी लग रही थी। इस दौरान नीता अपने घर की दोनों बहुओं को टक्कर दे रही थी। इस दौरान नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी भी उनको देखकर खुश हो रहे थे। जाहिर है कि नीता अंबानी की खूबसूरती हमेशा ही चर्चा में रहती हैं।

नीता अंबानी का लाइफ स्टाइल-

नीता अंबानी देश के सबसे अमीर उद्योगपति की पत्नी हैं लेकिन खुद भी नीता अपने कई सारे बिजनेस चलाती हैं। नीता अपने बिजनेस के साथ साथ अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर भी खबरों में रहती हैं। नीता अंबानी की खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं और सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार का फैन पेज हमेशा कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X