शानदार तरीक से नीता अंबानी ने बेटी ईशा संग सेलिब्रेट किया नया साल, साड़ी में बेहद खुबसूरत दिखी बिजनेसवुमेन

Nita Ambani: उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही अपने लुक्स, अपने लाइफस्टाइल और अपनी तौर-तरीके के लिए खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में नीता अंबानी के बेटी ईशा अंबानी संग कुछ फोटोज सामने आए हैं जिसमें दोनों बहुत ही प्यारी लग रही हैं। ये फोटोज न्यू ईयर सेलिब्रेशन के हैं।
नीता अंबानी ने ईशा अंबानी संग मनाया नया साल-
वैसे तो हमेशा ही अंबानी परिवार अपना हर त्यौहार, हर फंक्शन और हर खास दिन बहुत ही शानदार तरीके से मनाता है। हमेशा ही सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की फोटोज और वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में नया साल गुजरा है। सभी ने अपने अपने तरीके से नया साल मनाया है। ऐसे में अंबानी परिवार कैसे पीछे रह सकता है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली के न्यू ईयर सेलिब्रेशन से कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें नीता अंबानी और ईशा अंबानी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में ईशा और नीता बहुत ही प्यारी लग रही हैं। बिजनेसवुमेन नीता ने एक सी-ग्रीन कलर का लहंगा कैरी किया था, जिसके साथ उन्होंने पिंक ब्लाउज पेयर की थी। ड्रेस से मैच करते हुए अपने पिंक दुपट्टे को उन्होंने अपने कंधे पर पिन-अप किया था। मल्टी लेयर्ड रूबी नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को निखारा था।
ईशा अंबानी की बात करें तो, फोटो में वह अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से एक बेबी पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंटेड लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने डायमंड चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियों के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। अपने आधे बंधे बालों के साथ ईशा ने शीन मेकअप का विकल्प चुना था और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
