..................... नीता अंबानी के सामने फीकी पड़ी बॉलीवुड की हसीनाएं, प्री-वेडिंग फंक्शन में छा गईं अनंत अंबानी की मम्मी Nita Ambani beautiful look viral, Anant Ambani's mother dominates pre-wedding function - Hindi Filmibeat

नीता अंबानी के सामने फीकी पड़ी बॉलीवुड की हसीनाएं, प्री-वेडिंग फंक्शन में छा गईं अनंत अंबानी की मम्मी

nita ambani, anant ambani, radhika merchant

अंबानी परिवार जामनगर में है और इस वक्त अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग को लेकर धूम है। इस मौके पर लगभग सभी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारे दिखाई दिए हैं। अब सितारों के लुक्स सामने आ रहे हैं जिनको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

लेकिन इन सितारों के बीच एक ऐसी शख्यियत भी है जिसके सामने इंड्ट्री की हसीनाएं भी फीकी पड़ गई हैँ। जी हां, हम बात कर रहे हैं नीता अंबानी की जिनका लुक सामने आकर आग की तरह वायरल हो रहा है।

नीता अंबानी ने जिस तरह के लुक अपनाया है वो काफी शानदार है। उनको देखकर कोई नहीं कहेगा की वो राधिका की होने वाली सासू मां हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं लोग हैरान हैं और लगाकार उनका तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

अंबानी अपडेट्स.. नाम के एक पेज पर कुछ तस्वीरों को अपलोड किया गया है। इन तस्वीरों में नीता काफी अलग लग रही हैं। एक ने लिखा है, ''वाह नीता जी, क्या लग रही हो आप।'' एक ने लिखा, ''कितना सुंदर है अंबानी परिवार।''

एक ने लिखा, ''वह किसी एक्ट्रेस की लग रही है।'' एक ने लिखा, ''शानदार लेडी, बेहतरीन शख्सियत।'' एक ने लिखा, ''निरंकार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आप सभी परिवार पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें धन निरंकार जी महापुरुषो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए तारीफ कर रहे हैं और आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

अंबानी परिवार

इन तस्वीरों में नीता अंबानी अकेली नहीं हैं बल्कि उनके साथ पूरा परिवार नजर आ रहा है। पति मुकेश अंबानी और बेटे आकाश और अनंत के साथ नीता अंबानी की हंसती मुस्कुराती तस्वीरें वायरल हो रही हैँ। हालांकि ऊपर आए कमेंट्स पर उन्होने रिएक्शन नहीं दिया है। काफी जल्दी नीता अंबानी राधिका मर्चेंट का घर में स्वागत करती नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X