अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन में पैपराजी को नहीं मिला नाश्ता, अंदर से आई नीता अंबानी और कर दिया सबको हैरान

Nita Ambani Video

Nita Ambani Video: बिजनेस टायकून नीता अंबानी अपनी रईसी के साथ साथ सादगी के लिए काफी मशहूर हैं। नीता अंबानी का व्यवहार हर किसी का दिल जीत लेता है वो अपने व्यवहार से हर किसी को अपना बना ही लेती हैं। अब एक बार फिर से नीता अंबानी ने इसका उदाहरण पेश किया है। दरअसल, धीरूबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में दो दिनों का एनुअल फंक्शन चल रहा है।

गुरूवार को इस एनुअल फंक्शन का पहला दिन था। ऐसे में इवेंट खत्म होने के बाद नीता अंबानी अपने घर रवाना होने के लिए बाहर आई तो पैपराजी उनकी तस्वीरें और लुक कैप्चर करने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। ऐसे में पैपराजी को देखकर नीता अंबानी ने बेहद ही गर्मजोशी से उनका अभिवादन किया। इसके बाद नीता अंबानी उनसे खाने पीने की बातें करती दिखाई दीं।

ऐसे में पैपराजी ने उनसे बताया कि उन्हें दो बार नाश्ता मिला, इसपर नीता अंबानी काफी जोर से हंसी। फिर पैपराजी ने बताया की दूसरे गेट पर नाश्ता नहीं गया दोनों बार इसी गेट पर आ गया। इसपर नीता अंबानी बेहद सादगी से कहती है मैं भिजवा देती हूं। हालांकि पैपराजी ने उनसे मना कर दिया। लेकिन इतने प्यार से पैपराजी से नाश्ते के लिए पूछना हर किसी को काफी पसंद आ रहा है।

इसके साथ ही कुछ लोग नीता अंबानी के पैपराजी के साथ इस व्यवहार को जया बच्चन के व्यवहार से कंपेयर करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही नीता अंबानी के ये लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। नीता अंबानी इस दौरान सुर्ख साड़ी में और कीमती गहनों में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nita ambani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X