'गरीबों के पैसे से शादी..' नीता अंबानी ने भूल चूक को लेकर मांगी माफी, लोगों ने याद दिलाया Jio का रिचार्ज!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का इवेंट फाइनली खत्म हो चुका है। इस दौरान एक वीडियो नीता अंबानी का सामने आया है। इस वीडियो में नीता अंबानी को पैपराजी से मुखातिब होते देखा जा सकता है।
वो पैप्स से बात कर रही हैं और उनको माफी मांगती हुई नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि किसी तरह की कोई गलती हुई हो तो वो माफी मांगती हैं। इसके बाद उनका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
नीता अंबानी को इस वीडियो पर लोग ट्रोल कर रहे हैँ। नीता ने कहा, ''आप इतने दिन से मेरे अनंत और राधिका की शादी के लिए आए हैं। मैं आप सबको तहेदिल से धन्यवाद कहती हूं। ये शादी का घर है और आप लोग इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। आप लोगों के संतोष के लिए धन्यवाद।
अगर कुछ भी भूल हो गई हो, क्योंकि ये शादी का घर है तो माफ कर देना। आप सबकी कल दावत है और आप हमारे मेहमान बनकर कल आएंगे अपने परिवार को साथ। धन्यवाद।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया।
क्यो बोले लोग
नीता अंबानी के इस वीडियो पर लोगों ने उनको रिचार्ज महंगा होने वाली बात याद दिलाई। एक ने लिखा, ''सब गलती माफ हो जाएगी लेकिन गरीब के पैसों से आपने अपने बेटे की शादी की करवाई ये कभी माफ नहीं होगी।'' एक ने लिखा, ''भूल तो हुई मुझसे शादी में नहीं बुलाया ऊपर से रिचार्ज भी महंगा कर दिया...।''
एक ने लिखा, ''नहीं मैम बस ये शादी जल्दी ख़त्म कर लो...या रिचार्ज पर थोड़ा डिस्काउंट.., इतना ही काफ़ी।'' एक ने लिखा, ''हां भूल हुई है जिओ रिचार्ज महंगा कर दिया आपके पति ने।'' एक ने लिखा, ''क्या जरुरत थी recharge के रेट बढ़ाकर शादी करने की।''
इस तरह से लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..
Host with the largest ❤️
— Aashu Mishra (@Aashu9) July 14, 2024
'Kal aapko humara mehman banke aana hai' says Nita ji to all paps stationed outside the wedding venue from the last 3 days ✨#NitaAmbani #AnantRadhikaCelebration pic.twitter.com/OYJ8tSWDkU


Click it and Unblock the Notifications