..................... Nita Ambani and Mukesh Ambani Visit Siddhivinayak temple with Isha Ambani twin children - Hindi Filmibeat

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों को लेकर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, फोटोज हुई वायरल

Isha Ambani

Isha Ambani: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बेटी ईशा अंबानी अपने माता-पिता की लाडली है। ईशा के कहने पर मुकेश अंबानी कुछ भी कर सकते हैं और अब ईशा अंबानी के दो जुड़वा बच्चे हैं जिनका नाम कृष्णा और आदिया है। अब ये दोनों बच्चें भी मुकेश अंबानी के लाडले हैं। दोनों बच्चों पर अक्सर ही मुकेश और नीता प्यार बरसाते रहते हैं। हाल ही में ईशा अंबानी (Isha Ambani) के दोनों बच्चों को लेकर मुकेश और नीता सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

ईशा अंबानी के दो जुड़वा बच्चे-

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी एंटरप्रेन्योर आनंद पीरामल से हुई है। ईशा ने 19 नवंबर 2022 को अपने जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया को जन्म दिया था। तब से पूरे अंबानी और पीरामल परिवार को ईशा के जुड़वा बच्चों के साथ उनके बेहतरीन मोमेंट में देखा गया है।

सिद्धिविनायक पहुंचे ईशा के दोनों बच्चें-

हमेशा की तरह एक बार फिर अंबानी परिवार सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा। मुकेश अंबानी ने पूरी फैमली और ईशा अंबानी के दोनो जुड़वा बच्चों के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन किए। अब इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर में ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के साथ मुकेश अंबानी की झलक देखने को मिली, जिसने सबका ध्यान खींचा। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बहुत ही प्यार से बच्चों को अपनी गोद में लिए हुए थे, जो कि नाना-नानी की गोद में बहुत खुश लग रहे थे।

सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए जब पूरा अंबानी पहुंचा तो सभी बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे और सभी ने बहुत ही प्यार से भगवान के दर्शन किए साथ में मंदिर में बैठे पुजारी से बात की और उनसे ठीका लगवाया। साथ ही पूरे परिवार के साथ फोटो क्लिक कराई।

नीता अंबानी का खूबसूरत परिवार-

नीता अंबानी का परिवार बहुत ही खूबसूरत और प्यारा है। सभी में बहुत प्यार और अपनापन हमेशा ही देखने को मिलता है। मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता हमेशा ही साथ में देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही अंबानी परिवार का फैन पेज इनकी तस्वीरें शेयर करता रहता है जिसको फैंस खूब पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X