निसर्ग तूफान की सलमान खान के फार्महाउस पर तबाही, यूलिया ने शेयर की भयानक Pics
कोरोना के साथ मुंबई पर अगर किसी और आपदा का भय रहा है को वो निसर्ग तूफान रहा है। फिलहाल तो ये तूफान आया और कुछ जगहों को प्रभावित करके चला गया। लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान का फार्महाउस पर भी ये तूफान पहुंचा। बीते दिन महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तबाही मचाई के साथ सलमान के पनवेल फार्महाउस पर भी इसका भयानक मंजर देखने को मिला।
यूलिया वंतूर इन दिनों सलमान खान के साथ उनके फार्म हाउस पर रह रही हैं। यूलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस तूफान का क्या असर हुआ इसकी कुछ तस्वीरें शेयर और वीडियो पोस्ट की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान का ये फार्म हाउस 150 एकड़ में है। जिसके अंदर 3 बंग्लो, जिम, पूल, डोमेस्टिक ऐनिमल्स और 5 घोड़े हैं।

इन तस्वीरों से आप साफ अंदाजा लगा लेंगे कि ये तूफान कितना खतरनाक रहा है। चलिए आपको ये तस्वीरें दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications