निर्भया की मां का सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए खास मैसेज, दिया बड़ा बयान
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को आज पूरे दो महीने हो चुके हैं। आज सुशांत के परिवार को लेकर निर्भया की मां आशा देवी ने बयान दिया। आशा देवी ने सुशांत के परिवार का साथ दिया और कहा कि आपके साथ पूरा देश देश है। आशा देवी ने सुशांत के परिवार को हिम्मत दी। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आशा देवी ने कहा कि मुंबई पुलिस को अभिनेता के परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।
हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने सीबीआई जांच के लिए सभी को साथ में आने की अपील की। इसके बाद कंगना रनौत, अंकिता लोकंडे, कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन समेत कई स्टार्स ने सुशांत केस में सीबीआई जांच का समर्थन किया।
वहीं रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें इस मामले में बढ़ती जा रही है। रिया से हाल में ही ईडी ने कई घंटे लंबी पूछताछ की। वहीं रिया के फोन ईडी ने जब्त किए। इसके अलावा रिया के भाई शौविक व पिता भी ईडी दफ्तर पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications