प्रियंका चोपड़ा ने निर्भया फैसले पर लिखा इमोशनल ख़त..
निर्भया गैंगरेप मामले में फैसला आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक इमोशनल लेटर लिखा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निर्भया गैंगरेप मामले में फैसला आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी लिखी और कहा कि वाकई सच की जीत हुई है।
प्रियंका ने इस लेटर में लिखा, 'इस फैसले को आने में भले पांच साल का वक्त लगा हो लेकिन आखिर आज सत्य जीत ही गया। इस फैसले से सभी को सीख मिलेगी। मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर फक्र महसूस हो रहा है। पिछले पांच सालों से पूरा देश इस फैसले की मांग कर रहा था। सभी बस यही चाहते थे कि उन 6 दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।'
प्रियंका ने साथ में ये भी लिखा है कि आगे भी ऐसी घटनाएं ना हों इसलिए हमें आवाज उठाना पड़ेगा। निर्भया को लोग हमेशा याद रखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ये कोई मामूली लड़ाई नहीं थी. ये एक ऐसी क्रांति थी जिसने पूरे भारत को हिला दिया था।
इस क्रांति में भारत का हर तबका चाहे वह वर्किंग वुमन, स्टूडेंट्स, हर कोई इसमें शामिल था। आज से 5 साल पहले शुरु हुई इस लड़ाई का फैसला आज हुआ है। यह एक ऐसी लड़ाई थी, जिससे हर इंसान ने अपने तरफ से लड़ा. निर्भया को हमलोग कभी भूल नहीं पाएंगे। यह लड़ाई किसी एक की नहीं थी बल्कि ये समाज की लड़ाई थी।


Click it and Unblock the Notifications