निरहुआ का भाई अब फिल्‍मी में

इसके कई कारण है पहला तो यह कि यह भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के होम प्रोडक्शन 'निरहुआ एंटरटेन्मेंट" की पहली फिल्म है।
यह फिल्म वह 'साई एंटरटेन्मेंट" के अजय सिन्हा के साथ बना रहे हैं। इसका निर्देशन भी अजय सिन्हा ही कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म 'ससुरा बडा पैसावाला" का निर्देशन किया था।
यह वही फिल्म थी जिसने लगभग मृतप्राय भोजपुरी सिनेमा को नया जीवन दिया था। 'चलनी के चालल दुल्हा" में स्वयं अभिनय करने के साथ साथ दिनेशलाल अपने छोटे भाई प्रवेशलाल यादव को पहली बार सिल्वर स्क्रिन पर पेश करने जा रहे हैं।
इस फिल्म का दिलकश संगीत अभी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दिनेशलाल के अनुसार फिल्म से जुडी और भी कई बातें हैं जो भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में धमाका साबित होगी।
फिलहाल इंतज़ार है फिल्म की शूटिंग के पूरा होने का जो लगभग इस माह के अंत तक पूरी हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications