दक्षिण में भी छाए निरहुआ और पाखी
भोजपूरी सुपरस्टार निरहुआ और पाखी की जोड़ी उत्तर भारत में ही नही बल्कि दक्षिण भारत में भी काफी लोकप्रिय हो चुकी है। हैदराबादी फिल्मनिर्माता नसीर जमाल ने दो वर्ष पुर्व इस जोड़ी को लेकर फिल्म 'कइसे कहीं तोहरा से प्यार हो गइल' बनाई थी जो भोजपूरी के साथ साथ तेलगू में भी सुपरहिट रही थी।
इस फिल्म की सफलता से प्रभावित होकर दक्षिण के जाने माने निर्माता सोबुल सुब्बा रेडडी ने फिल्म 'खिलाड़ी न.1' बनाई। इस फिल्म ने भी दोनों भाषाओं में सफलता के झंडे गाड़े।
यही नही इन फिल्मों ने निरहुआ को एक्शन हीरो के रूप में भी स्थापित किया है। तभी तो तेलगू फिल्म निर्माता सोबुल सुब्बा राव ने उनकी बढती लोकप्रियता को देखते एक नयी फिल्म लांच की है जिसका नाम रखा गया है 'प्रोडक्शन न.2'। हाल ही में इस फिल्म के संगीत रिकार्डिंग का मुहूर्त मुम्बई के एक स्टूडियों में किया गया।
राहुल मूवि मेकर्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का संगीत राजेश रजनीश दे रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











