निमृत कौर ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, बोलीं- मैं सिख परिवार में पली-बढ़ी हूं इसलिए...

Nimrat kaur At Mahakumbh: 144 सालों बाद लगे महाकुंभ में आम श्रद्धालुओं के साथ ही तमाम सितारे भी जाकर संगम में डुबकी लगा रहे हैं। अभी तक करोड़ों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। साथ ही कई सितारे जैसे विक्की कौशल, विद्युत जामवाल, हेमा मालिनी, रुपाली गांगुली, एकता कपूर जैसी कई हस्तियां प्रयागराज आ चुकी हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस निमृत कौर ने भी महाकुंभ से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं।
संगम में डुबकी लगाने महाकुंभ पहुंचीं निमृत कौर
जी हां, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस निमृत कौर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ संगम में स्नान करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निमृत कौर ऑरेंज कलर के सूट में बाल खोलकर गंगा में डुबकी लगाती दिख रही हैं। तो कभी वह गंगा मां को नारियल और वस्त्र चढ़ा रही हैं। तो कभी वह नौका का सफर करती दिखती हैं। महाकुंभ से खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लंबा कैप्शन भी लिखा हैं।
निमृत कौर ने शेयर किया अपना अनुभव
निमृत कौर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'इस अनुभव को शब्दों में बयां कर पाना आसान नहीं है। क्योंकि महाकुंभ में स्नान करके मुझे जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है वह मेरी आत्म को तृप्त कर रहा है। मैं एक सिख परिवार में पली बढ़ी हूं इसलिए कुंभ मेले में आना मेरे लिए नया एक्सपीरियंस है। पौराणिक कथाओं ने और इस जोश ने मुझे यहां आने पर मजबूर कर दिया। इस आस्था और भक्ति को देखकर आश्चर्यचकित हूं। इस विशाल आयोजन का प्रबंधन करने इतनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैं प्रशासन की आभारी हूं।'
बता दें कि एक्ट्रेस के पोस्ट पर जमकर लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है अच्छा लगा इतनी आस्था देखकर वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सब बस फोटोशूट के लिए जा रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











