अभिषेक बच्चन संग नाम जुड़ने पर Nimrat Kaur ने शेयर किया वीडियो, दिवाली से पहले किया धमाका

Nimrat Kaur share a latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर इन दिनों अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास सुर्खियों में हैं। जी हां, जहां अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोग निमरत कौर का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ रहे हैं।
दीवाली से पहले ही पटाखा बनीं निमरत कौर
हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो निमरत ही बता सकती हैं। फिलहाल तो निमरत कौर (Nimrat Kaur) ने इस तनातनी के बीच हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निमरत कौर बहुत ही खूबसूरत पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत साड़ी के साथ ही उन्होंने फुल स्लीव्स का ब्लाउज कैरी किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने घुंघराले बाल रखे। एक्ट्रेस का ये गजब का अंदाज फैन्स को दीवाना बना रहा है।
निमरत के लुक को देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट
बता दें कि 2 दिन बाद दिवाली का त्योहार है। इसीलिए इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही निमरत कौर (Nimrat Kaur) लिखती हैं- इको फ्रेंडली फुलझड़ी। बता दें कि इस वीडियो के शेयर करते ही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- साल के 365 दिन जलने वाली फुलझड़ी। तो वहीं दूसरे ने लिखा- आप तो दीवाली का पटाखा लग रही हो।
अपने काम को लेकर सीरियस हैं निमरत कौर
काम की बात करें तो निमरत कौर इन दिनों अपने कई प्रोडेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल तो एक्ट्रेस स्काई फोर्स को लेकर खास लाइमलाइट में बनी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications