भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की तारीफ करते दिखे मनोज तिवारी, रवि किशन और रितेश देशमुख, कहा-धर्म पूछकर मारा था ना...

Nimrat kaur Reaction on Opration sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 25 मासूमों की जान गई थी। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने देशवासियों का खून खौला दिया था। सभी न्याय की गुहार लगा रहे थे। वहीं भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। बताया जा रहा है कि भारत ने बुधवार तकरीबन 1:30 बजे के आसपास ऑपरेशन सिंदूर के जरिए कई आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया। बता दें कि इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सेना ने आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
निमरत कौर का आया रिएक्शन
वहीं जैसे ही यह खबर सामने आई लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि आखिर जो मासूम लोग पहलगाम में मारे गए उनके साथ न्याय हुआ है। वहीं इस खबर को सुनते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर का रिएक्शन आया है। एक्ट्रेस ने तड़के सुबह ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक पोस्टर के शेयर करने के साथ ही लिखा- 'हमारी सेनाओं के साथ एकजुट, एक देश, एक मिशन। जय हिंद, ऑपरेशन सिंदूर।'
लोगों के यूं आए रिएक्शन
बता दें कि निमरत कौर के इस पोस्ट पर लोगों के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-न्याय चाहिए था अब न्याय मिला है। वहीं दूसरे ने कहा-जय हिंद। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-धर्म पूछे तो बता देना भारत। बता दें कि इस ऑपरेशन को अंजाम तीनों सेनाओं ने मिलकर दिया है जल सेना, वायु सेना और थल सेना। वहीं ISPR के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया है कि भारत ने कुल 6 इलाकों में अलग-अलग हथियार से हमला किया था। कुल 24 हमले किए गए। जिसमें 8 पाकिस्तानी मारे गए। 35 घायल हुए और दो लापता हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी का फूटा गुस्सा
बता दें कि टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की है। उन्होंने प्रेस रिलीज शेयर करते हुए लिखा-धर्म पूछकर गोली मारी, अब भारी कीमत चुकाओगे। भारत की आत्मा पर हमला किया।, अब मिट्टी में मिल जाओगे। जय हिंद, जय भारत, जय हिंद की सेना।
Jai Hind Ki Sena … भारत माता की जय !!!! #OperationSindoor pic.twitter.com/OtjxdLJskC
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 6, 2025
रितेश देशमुख ने की तारीफ
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ऑपरेशन सिंदूर का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के शेयर करने के साथ ही जय हिंद जय सेना लिखा है। इसी के साथ ही उन्होंने भारत माता की जय लिख ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की है।
भारत माता की जय
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) May 6, 2025
आतंकिस्तान को सबक सिखाने चला है भारत #OperationSindoor
हर गोली का हिसाब होगा, हर बलिदान का बदला मिलेगा।
जय हिंद!#IndianArmy #SurgicalStrike #BharatMataKiJai pic.twitter.com/WppAibKMm0
मनोज तिवारी
लोक सभा मेंबर और भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर रह चुके मनोज तिवारी का भी ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्शन आया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- भारत माता की जय। आतंकिस्तान को सबक सिखाने चला है भारत। #OprationSindoor हर गोली का हिसाब होगा। हर बलिदान का बदला मिलेगा। जय हिंद।
जय हिन्द, जय हिन्द की सेना 🇮🇳#oprationsindoor pic.twitter.com/Fuagd2AYFS
— Ravi Kishan (@ravikishann) May 6, 2025
रवि किशन भी आए सपोर्ट में
बता दें कि लोकसभा मेंबर और भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिंग का परचम लहरा चुके रवि किशन का भी रिएक्शन सामने आया है। रवि किशन ने ट्वीट करते हुए लिखा- जय हिंद जय हिंद की सेना। बता दें कि पूरा भोजपुरी और बॉलीवुड एकजुट होकर भारत के ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ कर रहा है। देश भर में एक सुकून देखा जा सकता है।
क्या है ऑपरेशन सिंदूर और क्यों रखा गया ये नाम
ऑपरेशन सिंदूर एक सर्जिकल एयर स्ट्राइक ऑपरेशन है। जिसमें भारतीय वायुसेना ने 9 आतंकी ठिकानो को खत्म कर दिया था। वहीं इस मिशन के लिए ये ही नाम क्यों चुना गया तो आपको बता दें कि 26 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई मासूमों की जान गई थी जिसमें कई तो नए नवेले शादी शुदा जोड़े थे जो अपने हनीमून पर आए थे। जिस वजह से सरकार ने इस मिशन का नाम उन महिलाओं के लिए समर्पित किया जिन्होंने आतंकी हमले में अपने पति की जान गवाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











