#FirstLook: इस धमाकेदार पोस्टर पर अक्षय कुमार की छाप है!

निम्रत कौर एयरलिफ्ट के बाद धमाकेदार वापसी कर रही हैं लेकिन बड़े नहीं बिल्कुल छोटे परदे पर। यानि कि आपके फोन और लैपटॉप पर। उनकी नई वेब सीरीज़ का पहला लुक आ चुका है और आपको अक्षय कुमार याद आ जाएंगे।

एकता कपूर अपना एप एएलटी बालाजी लॉन्च करने वाली हैं ये तो हम आपको बता चुके हैं लेकिन अब बात करते हैं इस पर आने वाली वेब सीरीज़ की। द टेस्ट केस नांम की वेब सीरीज़ का पहला पोस्टर लॉन्च हो चुका है।

इस पोस्टर को देखकर आपको अक्षय कुमार की याद आ जाएगी और ये तय है कि एयरलिफ्ट के बाद निम्रत कौर भले ही अकेले वापसी कर रही हैं लेकिन अक्षय कुमार के साथ की छाप उन पर साफ दिखाई दे रही हैं।

nimrat-kaur-web-series

इस वेब सीरीज़ में निम्रत कौर एक आर्मी ऑफिसर बनी हैं। वहीं दूसरी तरफ एकता कपूर का ये एप 16 अप्रैल से लॉन्च हो रहा है। निम्रत कौर स्टारर इस सीरिज़ को नागेश कुकूनूर डायरेक्ट कर रहे हैं।

वहीं इस सीरीज़ से जुही चावला भी एक बार फिर वापसी कर रही हैं। और उनका किरदार एक नेता का है। हालांकि माना जा रहा है कि उनका लुक काफी हद तक सुषमा स्वराज जैसा रखा गया है।

इस एप पर इसके अलावा साक्षी तंवर और राम कपूर स्टारर एक वेब सीरीज़ कर ले तू भी मोहब्बत और समीर सोनी, अदिति वासुदेव और दीपानिता शर्मा स्टारर वन्स अपॉन अ नाइट नामक सीरीज़ भी शुरू होगी।

वैसे निम्रत कौर ने जिस तरह बिना किसी ब्लॉकबस्टर खान के अपनी जगह बना ली है उससे ज़ाहिर है कि लोगों को इस सीरीज़ से काफी उम्मीदे हैं। मिलिए उन सुपरस्टार्स से जिन्हें किसी खान ब्लॉकबस्टर की ज़रूरत नहीं पड़ी -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X