निमरत कौर - रवि शास्त्री अफेयर लीक: आज मैं पूरा डब्बा आईसक्रीम खाऊंगी, सोमवार मनहूस ही निकला - निमरत
Recommended Video

आज एक खबर ने सबको चौंका दिया और वो खबर ये थी कि एयरलिफ्ट एक्ट्रेस निमरत कौर, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री को डेट कर रही हैं। और आज से नहीं, पिछले दो सालों से। निमरत और रवि दोनों ने अपना ये रिश्ता मीडिया की नज़रों से छिपा कर रखा है। निमरत 36 साल की हैं और रवि शास्त्री 56 साल के।
अब निमरत कौर ने एक ट्वीट के ज़रिए इस खबर को बकवास बताया है। निमरत ने लिखा - सच: मेरे दातों को रूट कनाल सर्जरी की ज़रूरत है। झूठ: मेरे बारे में बाकी जो भी कुछ मैं आज पढ़ रही हूं। एक और सच: कुछ झूठ आपको बहुत दुखी कर देते हैं। लेकिन मेरे पास आइसक्रीम का पूरा टब है। वैसे भी सोमवार तो मनहूस होता ही है। उम्मीद है कि आगे कोई कचरा नहीं मिलेगा।

निमरत कौर लोगों की नज़र में तब आईं जब वो रितेश बत्रा की फिल्म लन्चबॉक्स में इरफान खान के साथ दिखीं। इसके बाद भी उनकी फिल्मों का चयन स्ट्रॉन्ग किरदारों का था। इतना ही नहीं, निमरत ने साथ साथ वेब सीरीज़ और डिजिटल मीडियम पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
[बॉलीवुड के 10 चौंकाने वाले अफेयर]
किसी भी एक्टर के लिए ये काफी दुखी कर देनी वाली बात है, जब उसके काम की चर्चा ना हो लेकिन बाकी कंट्रोवर्सी, कपड़ों और रिलेशनशिप पर फोकस रखा जाएगा। हालांकि सूत्रों की मानें तो निमरत से जुड़ी ये खबर, उनकी ही किसी करीबी दोस्त ने किसी चर्चा के दौरान लीक कर दी।
खैर, अब निमरत की मानें तो इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और हमें उनकी बात मानकर उनके आने वाले काम पर फोकस करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











