'इतनी लंबी शादियां नहीं चलती...' निमरत कौर ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को लेकर कही ये बात

Nimrat Kaur On Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Marriage: पिछले लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरें सामने आ रही है। लेकिन अब कुछ वक्त पहले अभिषेक और निमरत कौर का नाम जोड़ा गया। खबर है कि निमरत कौर और अभिषेक बच्चन फिल्म दसवीं की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए। अभी इसी बीच निमरत का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमेंवह ऐश्वर्या और अभिषेक की लंबी शादी पर कमेंट करती हुई नजर आई।
निमरत ने बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू दिया। इस दौरान अभिषेक भी उनके साथ थे और उन्होंने कहा कि हाल ही में उनकी शादी को 15 साल हुए हैं। टचवुड। तब एक्ट्रेस ने कहा कि शादियां इतने लंबे वक्त तक नहीं चलती है। फिर वह हंसने लग जाती है और अभिषेक बच्चन ने उन्हें थैंक यू भी कहा और फिर दोनों हंसने लगे।
दसवीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक अन्य इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने निमरत के सामने अपनी पत्नी ऐश्वर्या की भी तारीफ की थी और उनको अपना सपोर्ट सिस्टम भी बताया था। अभिषेक ने यहां पर बात करते हुए कहा था कि ऐश्वर्या के साथ अच्छी बात यह है कि वह इसी फील्ड में है और इसीलिए मुझे वह समझती भी है। वह मुझे भी पहले यहां पर काम कर रही है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी और अब दोनों की एक बेटी आराध्या भी है। काफी लंबे समय से ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें सामने आ रही है। अनंत अंबानी की शादी में भी दोनों को अलग-अलग देखा गया। तभी से दोनों की तलाक की खबरें और भी तेज हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications