मीका सिंह की गोद में दिखीं निक्की तंबोली, लोग बोले- 'क्या पक रहा है? कोई बताएगा!'

निक्की तंबोली लंबे समय तक गायब रही हैं और अचानक खबरों का हिस्सा बन गईं हैं। उनकी एक तस्वीर इस वक्त सिंगर मीका सिंह के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने सामने आते ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये चल क्या रहा है। मीका सिंह के साथ निक्की काफी क्लोज हैं और एक कुर्सी पर दोनों नजर आ रहे हैं। रेड कलर की बोल्ड ड्रेस में निक्की को मीका सिंह की गोद में देखा जा सकता है। इसके बाद से चर्चा हो रही है कि मीका सिंह के साथ निक्की का क्या पक रह है?
हालांकि ये तस्वीरें क्यों सामने आई हैं और इनका कारण क्या है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन लोगों का मानना है कि मीका सिंह और निक्की तंबोली किसी गाने में एक साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि क्या होगा इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पैसे का चक्कर बाबूभाई।'' एक ने लिखा, ''ये कैसा फोटोशूट है।'' एक ने लिखा, ''यह बहुत बड़ा है, यह EPIC होने वाला है।'' एक ने लिखा, ''दोनों एक साथ कमाल के लग रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''फायर जोड़ी है।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे है।
निक्की तंबोली
भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो, बिग बॉस 14 में भाग लेने के बाद निक्की तंबोली को प्रसिद्धि मिली। इस रियलिटी शो में अपनी जर्नी के बाद, उन्होंने कुछ लोकप्रिय टेलीविजन सेलेब्स के साथ कई म्यूजिक वीडियो में एक्ट किया। निक्की 'कंचना 3' नाम की तमिल फिल्म में दिखाई दी, जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन गई। इसके अलावा एक्ट्रेस ने दो तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। निक्की को स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











