निक्की तंबोली के 29 वर्षीय भाई की कोरोना से मौत, लिखा झकझोर देने वाला पोस्ट
कोरोना के चलते देशभर से लगातार बुरी खबर सामने आ रहे हैं। अब अगली बुरी और हिला देने वाली खबर एंटरटेनमेंट जगत से सामने आई है। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के भाई की कोरोना से मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली के फैंस इस खबर को पाकर खासा दुखी हैं।
निक्की तंबोली के भाई का निधन कोविड 19 के चलते हुआ। नौजवान निक्की के भाई के बारे में सुन तमाम फैंस को भी झटका लगा है। सभी फैंस को निक्की के भाई के जाने का दुख हुआ। सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली के फैंस शोक प्रकट कर रहे हैं।

निक्की तंबोली के तमाम दोस्तों व सेलिब्रेटिज ने भी दुख जताया। वहीं निक्की तंबोली ने भी दुखी मन से पोस्ट लिखा और इस बारे में बताया। निक्की ने बताया कि उनका भाई सिर्फ 29 साल के थे और वह कोविड से लड़ रहे थे। लेकिन वह कोविड से जीत नहीं पाए और जिंदगी की ये लड़ाई हार गए।
निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, उन्होंने बताया कि 29 वर्षीय उनके भाई को कोरोना के चलते निधन हो गया। वह पिछले 20 दिनों से बीमार चल रहे थे जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनके लंग्स फेल हो गए और वह एक लंग के सहारे थे।

टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) से भी लड़ रहे थे
निक्की ने बताया कि उनके भाई को टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) भी था और फिर उन्हें कोरोना हो गया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह ये लड़ाई हार गए।

बीमार चल रहे थे निक्की के भाई
निक्की ने ये भी बताया कि वह पहले से काफी बीमार चल रहे थे। कई बार उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी लेकिन नियती से कौन जीत सकता है।

निक्की तंबोली के घर पूजा
निक्की तंबोली ने हाल में ही घर में भाई के ठीक होने के लिए पूजा भी रखवाई थी और कहा था कि वह अपने भाई का इंतजार कर रही हैं।

दोस्तों ने भी किया रिएक्ट
अली गोनी, जैस्मीन भसीन, उर्वशी ढोलकिया, किश्वर मर्चेंट,हितेन तेजवानी समेत तमाम सितारों ने शोक प्रकट किया।

निक्की को भी हुआ था कोरोना
निक्की तंबोली खुद कोरोना संक्रमित हो गई थी। निक्की तंबोली ने कोरोना की जंग जीती।


Click it and Unblock the Notifications











