Nikka Zaildar 4 Release Date- कब रिलीज होगी पंजाबी फिल्म 'निक्का जैलदार 4' जानिए पूरी डिटेल्स

Nikka Zaildar 4 Release Date- पंजाबी फिल्मों ने बीते कुछ समय में अपने आपको साबित किया है और लोग उनको पसंद कर रहे हैं। इस वक्त एक फिल्म चर्चा में है जिसका नाम है निक्का जैलदार 4। इस फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं।
पॉलीवुड के नाम मशहूर ये इंडस्ट्री ना सिर्फ पंजाब बल्कि कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में भी धमाका कर रही है और इसको लोग पसंद कर रहे हैं। निक्का जैलदार 4 की बात करें तो इसका ट्रेलर रिलीज होकर धमाका कर चुका है। इसमें एमी विर्क, सोनम बाजवा और सुखी चहल जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। लोग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी निक्का जैलदार 4?
एमी विर्क और सोनम बाजवा की फिल्म निक्का जैलदार 4 को लेकर आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा। फिल्म 2 अक्तूबर गांधी जयंती वाले दिन रिलीज होने वाली है। देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद फिल्म क्या धमाका करती है।
इस फिल्म में लोगों को रोमांस, हास्य और ड्रामा का भरपूर कॉंबिनेशन देखने को मिलने वाला है। निक्का जैलदार की बाकी सारी फिल्मों को काफी पसंद किया गया है और ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिलने वाला है।
कैसी होगी कहानी?
इस फिल्म की कहानी को लेकर पता चला है कि इसमें एक लड़का है जो कि पटियाला के एक कॉलेज में पढ़ता है और साथ में ही पढ़ने वाली एक लड़की से इश्क हो जाता है। इस दौरान वो कैसे उसका पीछा करता है और उसको पाने के रास्ते में क्या क्या कठिनाइयां आती हैं वो इस फिल्म में दिखाया जाने वाला है। इसके अलावा भी काफी कुछ है जो कि आपको इस फिल्म में देखने को मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











