Nikka Zaildar 4 budget: मेकर्स ने फूंक डाले करोड़ों रुपए, निक्का जैलदार 4 की कहानी जानकर उड़ जाएंगे होश

Nikka Zaildar 4 Movie Budget and Story- एमी विर्क और सोनम बाजवा की फिल्म निक्का जैलदार 4 को लेकर चर्चा है। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था और कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने वाली है।
गौरतलब है कि फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा भी कई जाने माने चेहरे नजर आने वाले है। इस वक्त फिल्म के बजट और कहानी को लेकर बात की जा रही है। रिलीज से पहले इन आंकड़ों के सामने आने के बाद फैंस का उत्साह बढ़ गया है। पंजाबी फिल्में इस बजट पर काफी कम बनती हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म सुपरहिट होगी।
निक्का जैलदार 4 का बजट
आमतौर पर पंजाबी फिल्मों का बजट काफी कम होता है लेकिन इस फिल्म के लिए मेकर्स ने काफी पैसे बहाए हैं। इसका कारण फिल्म के पहले तीन पार्ट्स हैं जिनको फैंस का भरपूर प्यार मिला था।
रिपोर्ट की माने तो फिल्म को करीब 4 करोड़ के बजट में बनाया गया है। बॉक्स ऑफिस का अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दिन ये फिल्म करीब 60 लाख का बिजनेस करने वाली है। हालांकि क्या होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स हैं।
कैसी है फिल्म की कहानी?
निक्का जैलदार 4 की रिलीज से पहले ही इस फिल्म की कहानी को लेकर लोग जानना चाहते हैं। ये फिल्म एक गांव के ऐसे लड़के की है जिसका नाम निक्का है। उसको शहर की एक लड़की जिसका नाम एंजेल प्रीत है उससे प्यार हो जाता है। ऐसे में उनकी दादी और बेबे के मन को जीतना होता है जो कि काफी पारंपरिक विचारों वाली हैं। इस दौरान क्या मुश्किलें आती हैं और इसमें किस तरह की कॉमेडी भी निकलकर आती है ये इस फिल्म में दिखने वाला है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आया था।


Click it and Unblock the Notifications











